Prithvi Shaw: भारतीय टीम के सबसे अनलकी प्लेयर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) जिन्होंने अपने डेब्यू से ही क्रिकेट जगत में धमाल मचा दिया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में शतक जड़कर सबकी जुबा पर अपना नाम चढ़ा दिया था। लेकिन उस शोहरत के बाद धीरे-धीरे पृथ्वी शॉ के खेल में फर्क आने लगा साथ ही वह विवादों का भी हिस्सा बनने लगे।
लेकिन पृथ्वी जब भी क्रीज पर उतरे हैं उनके बल्ले ने हमेशा ही रनों से शोर मचाया है। बता दें पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में 379 रनों की पारी खेलकर सबको हैरत में डाल दिया था। उन्होंने आज हम उनकी उस पारी के बारे में बताने जा रहे हैं-ॉ
रणजी ट्रॉफी में Prithvi Shaw ने मचाया धमाल
भारत के 25 वर्षीय स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) जब भी क्रीज पर रहे हैं उन्होंने हमेशा ही अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान दिया है।
एक बार उन्होंने साल 2023 में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में खेलते हुए सबको हैरतअंगेज करते हुए 379 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने उस मुकाबले में उस मैच में चौके छक्के की लड़ियां लगाते हुए 49 चौके और 4 छक्के जड़े थे। वह 400 रन बनाने से महज 21 रन पहले रियान पराग की गेंद पर LBW आउट हो गए थे।
मुंबई ने मारी बाजी
दरअसल साल 2023 में मुंबई और असम के बीच रणजी ट्रॉफी का एक मुकाबला खेला गया था। जिसमें मुंबई टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी। मुंबई की टीम ने पृथ्वी शॉ और कप्तान अजिंक्या रहाणे की बल्लेबाजी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 687 रन बनाए।
उसके बाद असम की टीम इस बड़े स्कोर से आगे निकले के इरादे से मैदान पर थी। लेकिन असम पहली पारी में केवल 370 रन और दूसरी पारी में महज 189 रनों पर ही ढ़ेर हो गई और मुंबई ने मुकाबले को 128 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया।
Prithvi Shaw का क्रिकेट करियर
बता दें पृथ्वी शॉ ने इंटनेशन क्रिकेट करियर में केवल 12 मुकाबले ही खेले हैं। पृथ्वी ने 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 42.37 की औसत से 339 रन बनाए हैं । वनडे की बात की जाए तो उन्होंने 6 मैच में 31.50 की औसत से 189 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टी20 में केवल 1 मैच ही खेला है। बता दें पृथ्वी शॉ 2021 के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई फैंस को बड़ा झटका, मार्कस स्टोइनिस ने किया संन्यास का ऐलान