Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

पंजाब फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक बिका, शम्स तारिन ग्रुप बना टीम का नया ओनर

Punjab फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक बिका, शम्स तारिन ग्रुप बना टीम का नया ओनर

Punjab Franchaise Ownership Changed: आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को संपन्न हुआ और उसके एक दिन बाद ही पंजाब फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक में बदलाव की पुष्टि हो गई है। जी हां, अब पंजाब का मालिकाना हक शम्स तारिन ग्रुप के ग्रुप के पास चला गया है। इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।

आप में से इसे काफी लोग पंजाब किंग्स से जोड़कर देख रहे होंगे, जो आईपीएल की टीम है लेकिन यह खबर उससे सम्बंधित नहीं है। यहां जिस पंजाब फ्रेंचाइजी की बात हो रही है, उसका नाता लेजेंड्स लीग क्रिकेट यानी LLC से है।

शम्स तारिन ग्रुप LLC में शामिल पंजाब फ्रेंचाइजी का बना नया ओनर

Punjab फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक बिका, शम्स तारिन ग्रुप बना टीम का नया ओनर

लेजेंड्स लीग क्रिकेट की तरफ से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया कि पंजाब फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक अब शम्स तारिन ग्रुप के पास है। मालिकाना हक में बदलाव के कारण अब टीम को नया नाम भी मिला है। पंजाब फ्रेंचाइजी का नया नाम रॉयल राइडर्स पंजाब (Royal Riders Punjab) है। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक गुजरात के पास था।

इस फ्रेंचाइजी का स्वामित्व और संचालन शम्स तारिन ग्रुप द्वारा किया जाएगा। तारिन ग्रुप अफगानिस्तान, यूएसए और यूरोप में व्यावसायिक हितों वाला एक अंतरराष्ट्रीय समूह है। इस समूह की निर्माण, लॉजिस्टिक्स, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और संबद्ध व्यवसायों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपस्थिति है। यह निवेश शम्स तारिन ग्रुप का स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की फील्ड में पहला रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

पंजाब फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक हासिल करने पर तारिन ग्रुप की तरफ से आया रिएक्शन

LLC में पंजाब फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक हासिल करने के बाद, तारिन ग्रुप के अध्यक्ष अलहाज किमत खान तारिन ने कहा,

“तारिन ग्रुप लीजेंड्स लीग क्रिकेट में अपने प्रवेश को अपने वैश्विक दृष्टिकोण के स्वाभाविक विस्तार के रूप में देखता है। क्रिकेट अलग-अलग संस्कृतियों और देशों को जोड़ने वाली एक मजबूत ताकत है। रॉयल राइडर्स पंजाब के जरिए ग्रुप का लक्ष्य एक ऐसी फ्रेंचाइजी बनाना है, जो पेशेवर सोच, जुनून और लंबे समय तक टिकाऊ विकास पर आधारित हो।”

वहीं, पंजाब फ्रेंचाइजी के नए मालिक तारिन ग्रुप का स्वागत करते हुए लीग के चेयरमैन विवेक खुशलानी ने कहा,

“शम्स तारिन ग्रुप का लीग में प्रवेश एलएलसी प्लेटफॉर्म का एक मजबूत समर्थन है। उन्होंने आगे कहा कि ग्रुप की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति, व्यावसायिक अनुशासन और दीर्घकालिक दृष्टिकोण लीग के एक विश्वसनीय और स्थायी खेल संपदा के निर्माण के दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाते हैं।”

शम्स तारिन ग्रुप के बारे में जानकारी

शम्स तारिन ग्रुप ऑफ कंपनीज एक अंतरराष्ट्रीय समूह है जिसके व्यावसायिक हित अफगानिस्तान, यूएसए और यूरोप में फैले हुए हैं। यह ग्रुप निर्माण, रसद, शिक्षा, अवसंरचना और संबद्ध उद्योगों सहित विविध क्षेत्रों में कार्यरत है। लेजेंड्स लीग क्रिकेट में इसका निवेश वैश्विक खेल और मनोरंजन जगत में समूह के प्रवेश का प्रतीक है।

11 जनवरी से शुरू होगा LLC के नए सीजन का रोमांच

लेजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट को दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली। इसकी बड़ी वजह इसमें अलग-अलग देशों के दिग्गजों का शामिल होना है, जो संन्यास लेने के बावजूद इस लीग में अपने हुनर से फैंस को एंटरटेन करते हैं। इस बार लेजेंड्स लीग क्रिकेट के नए सीजन का आगाज 11 जनवरी से होना है और इसका फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के मुबाकले 7 वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिसमें भारत के 6 और एक विदेशी वेन्यू भी शामिल रहेगा।

FAQs

Punjab फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक किसने खरीदा है?
शम्स तारिन ग्रुप
LLC का आगामी सीजन कब से शुरू होना है?
11 जनवरी, 2026

यह भी पढ़ें: जानें क्यों स्टीव स्मिथ का IPL 2026 के ऑक्शन में नहीं आया नाम? अब जाकर हुआ बात का खुलासा

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!