Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

दूसरे टी20 में क्विंटन डी कॉक ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, IND vs SA 2nd मैच में बने कुल 22 रिकॉर्ड

Quinton de Kock broke a slew of records in the second T20I, setting a total of 22 records in the IND vs SA 2nd match.

Quinton de Kock: भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज (Ind vs Sa) का दूसरा टी20 मुकाबला अब समाप्त हो चुका है और इस मुकाबले को साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 51 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के टीम के हीरो रहे क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock), जिन्होंने इस मैच में 90 रनों की एक ऐतिहासिक पारी खेल रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के दूसरे टी20 मैच में कुल 22 रिकॉर्ड्स बने। तो आइए इस मैच और इन रिकार्ड्स के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से जीता मैच

Quinton de Kock
Quinton de Kock

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में हुए दूसरे टी20 मैच में भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa Cricket Team) ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। इस दौरान इसके सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने बेहतरीन 90 रनों की पारी खेली। वहीं टीम के दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे डोनोवन फ़रेरा, जिन्होंने 30 रन बनाए। इंडिया के लिए वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने क्रमसः दो और एक सफलता अर्जित की।

214 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंडिया 19.1 ओवर में 162 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान इस टीम के लिए टॉप रन स्कोरर रहे तिलक वर्मा, जिन्होंने 62 रनों की पारी खेली। वहीं जितेश शर्मा दूसरे टॉप रन गेटर रहे, जिन्होंने 27 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से इस दौरान ओटनील बार्टमैन ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच रहे क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock)।

IND vs SA 2nd मैच में बने कुल 22 रिकार्ड्स

1. यह न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम (मुल्लनपुर) में पहला पुरुषों का इंटरनेशनल क्रिकेट मैच है। हाल ही में हुए IPL 2025 में, इस वेन्यू पर 6 मैच खेले गए थे, जिनमें से चार मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते थे।

2. लगातार 3 मैचों में फ्लॉप होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने की डबल डिजिट ओपनिंग पार्टनरशिप (T20I)

  • 0
  • 0
  • 0
  • 38 – आज

3. रीज़ा हेंड्रिक्स को T20I में वरुण चक्रवर्ती ने बनाया लगातार तीसरी बार शिकार

  • पारी: 3
  • गेंदें: 7
  • रन: 5
  • आउट: 3

4. SA बनाम IND के बीच PP (T20I) में चार या उससे ज़्यादा छक्के

  • 4 – मोर्ने वैन विक, डरबन, 2011 (47 रन)
  • 4 – ड्वेन प्रिटोरियस, दिल्ली, 2022 (29 रन)
  • 4 – क्विंटन डी कॉक, मुल्लांपुर, 2025 (34 रन)*

5. T20I में IND के खिलाफ सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

  • 5 – निकोलस पूरन (20 पारियां)
  • 5 – जोस बटलर (24 पारियां)
  • 5 – क्विंटन डी कॉक (12 पारियां)*

6. T20I में एक ओवर में सबसे ज़्यादा गेंदें फेंकी गईं (FM टीमें)

  • 13 – नवीन-उल-हक बनाम ZIM, हरारे, 2024
  • 13 – अर्शदीप सिंह बनाम SA, मुल्लनपुर, 2025*
  • 12 – सिसंडा मगाला बनाम PAK, जोहान्सबर्ग, 2021

7. T20I में वरुण चक्रवर्ती ने तीसरी बार बनाया एडेन मार्कराम को शिकार

  • पारी: 4
  • गेंदें: 25
  • रन: 37
  • बर्खास्तगी: 3
  • औसत: 12.33
  • एसआर: 148.0
  • डॉट%: 40.0

8. T20I में वापसी के बाद से क्विंटन डी कॉक ने खेली एक बेहतरीन पारी
1, 23, 7, 0, 0, 90 (आज)

9. T20I में SA बनाम IND के लिए उच्चतम स्कोर

  • 106* – डेविड मिलर, गुवाहाटी, 2022
  • 100* – आर रोसौव, इंदौर, 2022
  • 90 – क्विंटन डी कॉक, मुल्लांपुर, 2025*
  • 81 – हेनरिक क्लासेन, कटक, 2022

यह भी पढ़ें: खराब फॉर्म में चल रहे इन 3 खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर भी कर सकते हैं कोच गंभीर, अभी भी जगह पक्की नहीं

10. 54 रन अर्शदीप द्वारा एक T20I मैच में दिए गए दूसरे सबसे ज़्यादा रन हैं, इससे पहले उन्होंने 2022 में गुवाहाटी में उसी टीम के खिलाफ 62 रन दिए थे।

11. भारत द्वारा T20I में दिए गए सबसे ज़्यादा वाइड

  • 17 बनाम SL, मोहाली, 2009
  • 16 बनाम WI, चेन्नई, 2018
  • 16 बनाम SA, मुल्लांपुर, 2025*
  • 15 बनाम SA, डरबन, 2007

12. SA बनाम IND के लिए सबसे ज़्यादा T20I टोटल

  • 227/3 इंदौर, 2022 (पहली पारी)
  • 221/3 गुवाहाटी, 2022 (दूसरी पारी)
  • 219/4 जोहान्सबर्ग, 2012 (पहली पारी)
  • 213/4 मुल्लांपुर, 2025 (पहली पारी)*
  • 212/3 दिल्ली, 2022 (पहली पारी)

13. 15 छक्के T20I की एक पारी में भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरा सबसे ज़्यादा है, जो 2022 में इंदौर में मारे गए 16 छक्कों के बाद है।

14. जसप्रीत बुमराह के 82 T20I मैचों के करियर में आज पहली बार उन्हें चार छक्के लगे हैं।

15. शुभमन गिल का फ्लॉप शो जारी, गोल्डन डक पर हुए आउट।

16. पहली बार अभिषेक शर्मा को मार्को जेनसेन ने किया T20 में आउट

  • रन: 64
  • गेंदें: 30
  • आउट: 1 (आज)
  • स्ट्राइक रेट: 213.33
  • चौके/छक्के: 6/5

17. एक T20I कैलेंडर वर्ष में 50 से ज़्यादा छक्के (FM टीमें)

  • 68 – सूर्यकुमार यादव 2022 में
  • 50 – अभिषेक शर्मा 2025 में*

18. लास्ट 17 पारियों में सूर्यकुमार यादव ने नहीं जड़ा एक भी अर्धशतक

19. 2025 में T20I में सूर्यकुमार कुमार यादव के आंकड़े

  • पारी: 17
  • रन: 201
  • औसत: 14.35
  • स्ट्राइक रेट: 126.41
  • डक: 3
  • सर्वाधिक स्कोर: 47*

20. 2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद, सूर्या ने 26 पारियों में सिर्फ़ दो बार 50 से ज़्यादा रन बनाए (SL के खिलाफ 58 और BAN के खिलाफ 75)।

21. तिलक वर्मा ने जड़ा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का पांचवा अर्धशतक।

22. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक छक्के (टी20ई)

  • 26*-तिलक वर्मा
  • 25- सूर्यकुमार यादव
  • 19- संजू सैमसन
  • 16 – रोहित शर्मा
  • 13 – सुरेश रैना
  • 13- हार्दिक पंड्या

FAQs

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का दूसरा मैच किसने जीता?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का दूसरा मैच साउथ अफ्रीका ने जीत लिया है।

यह भी पढ़ें: IND vs SA Highlights: डी कॉक ने कर दिया इंडिया को कुक, दूसरे टी20 मैच में मिली टीम को 51 रन से हार

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!