राजस्थान रॉयल्स ने जायसवाल-पराग को किया रिलीज! इन 16 खिलाड़ियों को भी टीम से निकाला 1

राजस्थान रॉयल्स (Rajsthan Royals): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था और टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही थी। हालांकि, टीम को क्वालीफायर 2 में सनराजइर्स हैदराबाद टीम से हार खेलनी पड़ी थी। जिसके चलते टीम फाइनल में स्थान नहीं बना पाई थी। आईपीएल 2024 में आरआर टीम के कुछ युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था।

जिसके चलते उन खिलाड़ियों पर आईपीएल 2025 (IPL 2025) में भी नजर रहेगी। हालांकि, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को ध्यान में रखते हुए राजस्थान रॉयल्स अपनी टीम में महज 4 खिलाड़ियों को ही रिलीज कर पाएगी। जिसके चलते टीम से लगभग 18 खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

राजस्थान रॉयल्स कर सकती है जायसवाल और पराग को रिलीज

राजस्थान रॉयल्स ने जायसवाल-पराग को किया रिलीज! इन 16 खिलाड़ियों को भी टीम से निकाला 2

आईपीएल का मेगा ऑक्शन दिसंबर में होना है। जबकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी टीमें महज 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि, राजस्थान रॉयल्स अपनी टीम से 2 स्टार युवा खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। जिसमें यशस्वी जायसवाल और रियान पराग का नाम शामिल है।

आईपीएल 2024 में रियान पराग का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। जिसके बाद भी राजस्थान की टीम रियान पराग को रिलीज कर सकती है। जिसके चलते अब यशस्वी जायसवाल और रियान पराग को किसी और टीम में खेलते देख सकते हैं।

इन 4 खिलाड़ियों को कर सकती है राजस्थान रिलीज

राजस्थान रॉयल्स टीम आईपीएल 2025 में अपनी टीम से जिन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। उसमें संजू सैमसन, जोस बटलर, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा का नाम शामिल हो सकता है। क्योंकि, ये खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए अबतक बेस्ट प्रदर्शन कर चुकें हैं।

Advertisment
Advertisment

जिसके चलते टीम मैनजमेंट भी इन्हीं 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। आईपीएल 2025 में भी संजू सैमसन ही टीम के कप्तान रह सकते हैं। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

इन 16 खिलाड़ियों को भी किया जा सकता है टीम से बाहर

बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स टीम रियान पराग और यशस्वी जायसवाल के अलावा मेगा ऑक्शन से पहले अपनी टीम से 16 और खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। जिसमें शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, क्रुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा, अवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर का नाम शामिल हो सकता है।

Also Read: दिनेश कार्तिक ने चुना दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज, बोले ‘मेरी जिंदगी बचाने की बात आई तो उसे भेजूंगा बल्लेबाजी करने…’