Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

राशिद खान ने चुने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनलिस्ट, ऑस्ट्रेलिया को नहीं दी जगह

Rashid Khan has picked his semi-finalists for the T20 World Cup 2026, and he hasn't included Australia.

Rashid Khan T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के चारों सेमीफाइनलिस्ट के नाम को लेकर भविष्यवाणी की है। लेकिन इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीम ऑस्ट्रेलिया को जगह नहीं दी है, जिसे देख लोगों को काफी ज्यादा हैरानी हो रही है। तो आइए एक बार जान लेते हैं कि राशिद खान (Rashid Khan) ने किन चार टीमों को सेमीफाइनलिस्ट के तौर पर चुना है।

7 फरवरी से शुरू हो रहा टूर्नामेंट

टी20 वर्ल्ड कप का दसवां एडिशन यानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है और इस बार का यह टूर्नामेंट 8 मार्च को समाप्त होगा। इस दौरान हमें 20 बेहतरीन टीमें खेलते नजर आने वाली हैं और उन्हीं में से राशिद खान (Rashid Khan) ने चार टीमों का चयन किया है, जो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं।

इन चार टीमों को Rashid Khan ने दी जगह

Rashid Khan has named Afghanistan, India, England, and South Africa as contenders to reach the semi-finals of the T20 World Cup 2026.
Rashid Khan has named Afghanistan, India, England, and South Africa as contenders to reach the semi-finals of the T20 World Cup 2026.

राशिद खान (Rashid Khan) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनलिस्ट के तौर पर सबसे पहले अफ़ग़ानिस्तान फिर टीम इंडिया को चुना है। इन दोनों के अलावा उन्होंने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को भी सेमीफाइनल में पहुंचने का दावेदार बताया है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया को भाव नहीं दिया और एक नई कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया।

यह भी पढ़ें: जिस यूट्यूबर से भारत की जर्सी पहनकर करवाया एड, वो निकाला शाहीन अफरीदी और पाक का फैन, बोला ‘I LOVE पाकिस्तान…’

ऑस्ट्रेलिया को नहीं दी जगह

मालूम हो कि बीते कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ सीरीज खेलने से मना कर दे रही है, जिसके कारण अफगानिस्तान के खिलाड़ी काफी ज्यादा खफा हैं और बीते टी20 वर्ल्ड कप एडिशन ऑस्ट्रेलियाई स्टार पेसर पैट कमिंस (Pat Cummina) ने बतौर सेमीफाइनलिस्ट ऑस्ट्रेलिया को चुना था और कहा था बाकि तीन टीमें कौन होंगी उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

लेकिन वह खुद सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके थे। इतना ही नहीं सुपर 8 में उसे अफगानिस्तान के हाथों 21 रनों से हार का सामना भी करना पड़ा था, जो कि फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला था।

अफगानिस्तान स्टार (Rashid Khan) ने पैट कमिंस के इंटरव्यू का जिक्र करते समय मुस्कुराते हुए कहा, “आपको आखिरी 2024 विश्व कप याद है? एक इंटरव्यू था जहां किसने एक टीम का नाम लिया था और कहा बाकी आप तीन का डाल दें।”

FAQs

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 कप्तान कौन है?

राशिद खान

यह भी पढ़ें: “When SKY is there, don’t fear,” प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कही बड़ी बात, इंडिया ने 4-1 से जीती सीरीज

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!