Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बिगड़े रविचंद्रन अश्विन के बोल, बेटे पर दिया ऐसा बयान पापा सचिन को भी लगेगा बुरा

Ravichandran Ashwin makes controversial remarks regarding Arjun Tendulkar; delivers a statement about the son that even father Sachin is bound to take offense at.

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आए थे। लेकिन 2026 सीजन के लिए वह लखनऊ सुपर जाइंट्स का हिस्सा बने हैं। LSG की फ्रेंचाइजी ने ट्रेड के जरिए उन्हें अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन 2026 आईपीएल सीजन की शुरुआत होने से पहले उनको लेकर आर अश्विन ने काफी बड़ा बयान दिया है, जो कि न तो अर्जुन तेंदुलकर के फैंस को पसंद आएगा और न ही सचिन तेंदुलकर को।

आर अश्विन ने कही यह बात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को लेकर बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में चांस नहीं मिलेगा। अर्जुन तेंदुलकर खेलते दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि इस टीम में एक से बढ़कर एक गेंदबाज शामिल है और उन्हें छोड़कर अर्जुन को नहीं खिलाया जाएगा।

अश्विन ने साफ शब्दों में कह दिया कि नाम से अटेंशन जरूर मिलता है। लेकिन काम प्रदर्शन से मिलता है। यानी कि अगर आपका प्रदर्शन होगा तभी आप प्लेइंग 11 में जगह बना पाएंगे।

अब तक नहीं दिखा सके हैं ज्यादा कमाल

शुरुआत में एक बैटिंग ऑलराउंडर के तौर पर अपने आप को एस्टेब्लिश करने के बाद अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) अब एक गेंदबाज बन गए हैं और उनका मैन फोकस गेंदबाजी पर रहता है। हालांकि गेंदबाजी में भी वह कुछ कमाल नहीं दिखा सके हैं। अब तक उन्होंने टी20 क्रिकेट में महज 35 विकेट ही चटकाए हैं। वहीं ओवरऑल भी उनका रिकॉर्ड कुछ अच्छा नहीं है।

इतने बड़े लीजेंड के बेटे होने के बावजूद आज तक वह इंडियन टीम तो दूर इंडिया ए के लिए भी खेलते दिखाई नहीं दिए हैं, और जिस तरह से उनका प्रदर्शन रहता है शायद आगे भी उन्हें मौका नहीं ही मिलेगा।

यह भी पढ़ें: गिल(कप्तान), पंत, केएल, जडेजा, सुंदर…. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों का ऐलान, शिरकत करेंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी

कुछ ऐसे हैं Arjun Tendulkar के अब तक के आंकड़े

Here are Arjun Tendulkar's statistics so far.
Here are Arjun Tendulkar’s statistics so far.

मालूम हो कि अब तक अर्जुन तेंदुलकर ने कुल 29 टी20 मैचों की 29 पारियों में 35 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 4 विकेट रहा है। उन्होंने इस दौरान 22.97 की औसत और 16 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजों का शिकार किया है। उनकी इकोनॉमी 8.58 की रही है। लिस्ट ए की बात करें तो इस दौरान उन्होंने 24 मैचों की 24 पारियों में 26 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान भी उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 30 रन देकर चार विकेट है।

हालांकि इसमें उनका औसत 42.65 और स्ट्राइक रेट 42 44 का है। इस बीच उनकी इकोनॉमी 5.80 की रही है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 24 मैचों के 38 पारियों में 52 विकेट लिए हैं और उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 25 रन देकर 5 विकेट है। उन्होंने 38.03 की औसत और 64.7 के स्ट्राइक रेट से विकेट हासिल किए हैं। उनकी इकोनॉमी 3.52 की रही है।

इस दौरान उन्होंने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 33 पारियों में उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 685 रन बनाए हैं। जबकि 16 लिस्ट ए मैचों में पांच बार नाबाद लौटने के बाद 26 के बेस्ट स्कोर के साथ उन्होंने 160 रन बनाए हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में 16 पारियों में दो बार नाबाद लौटने के बाद 47 के बेस्ट स्कोर के साथ उन्होंने 189 रन बनाए हैं।

FAQs

अर्जुन तेंदुलकर की उम्र क्या है?
26 साल

यह भी पढ़ें: कोहली का ‘बीस्ट मोड’ ऑन! इंट्रा स्क्वाड मैच में छक्कों से मचाई तबाही, खेली 200+ स्ट्राइक रेट की पारी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!