IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और सभी टीमें खुद को बेहतर बनाने के प्रयास में जुट चुकी हैं। कहा जा रहा है कि, जिन टीमों का प्रदर्शन IPL 2025 में बेहतरीन नहीं था वो अपने टीम से कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बारे में विचार कर सकती हैं।

IPL 2025 से पहले RCB की फ्रेंचाइजी में भी बड़े बदलाव के आसार दिखाई पड़ रहे हैं और सुनने में आया है कि, टीम मैनेजमेंट के द्वारा कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि, बैंगलुरु की मैनेजमेंट इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश नहीं है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 के लिए विराट-सिराज को रिटेन करेगी RCB

Virat Kohli and Mohammed Siraj
Virat Kohli and Mohammed Siraj

हाल ही में IPL 2025 से जुड़ी हुई एक अपडेट आई है और उसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि, IPL 2025 में सभी टीमें अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। इसी वजह से एक्सपर्ट्स के द्वारा कहा जा रहा है कि, इसका सीधा फायदा RCB को होगा। चूंकि RCB ने IPL 2024 में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों की खोज की थी इसी वजह से अब ये खिलाड़ी रिटेन हो जाएंगे। IPL 2025 में RCB के लिए रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में पहला नाम पूर्व कप्तान विराट कोहली का हो सकता है। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि, फ्रेंचाइजी मोहम्मद सिराज को भी रिटेन करने का फैसला कर सकती है।

ये 3 खिलाड़ी भी हो सकते हैं रिटेन

अगर IPL 2025 में 5 खिलाड़ियों के रिटेंशन का नियम आता है तो फिर RCB की मैनेजमेंट 3 अन्य खिलाड़ियों को भी रिटेन करने के बारे में विचार कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार, इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को रिटेन करती हुई दिखाई दे सकती है। इन तीनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन IPL 2024 में RCB के लिए बेहद ही शानदार था।

ये खिलाड़ी होंगे RCB से बाहर

आईपीएल 2025 में RCB की मैनेजमेंट कई प्रमुख खिलाड़ियों को बाहर करने का फैसला कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को बाहर करने का फैसला कर सकती है। ये दोनों ही खिलाड़ी IPL 2024 में फ्लॉप साबित हुए थे और इनकी वजह से टीम को कई प्रमुख मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें – IND vs BAN: ईशान किशन विकेटकीपर, मयंक यादव-यश दयाल समेत 4 खिलाड़ियों का डेब्यू, टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम फाइनल

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...