IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 की तैयारियां तेजी से हो रही हैं और सभी फ्रेंचाइजी अपने स्क्वाड को मजबूत बनाने में जुट गई हैं। कई टीमों ने तो अपने मैनेजमेंट मे भी बदलाव किया है तो वहीं अब खबरें आ रही हैं कि, कई टीमें अपने कप्तान को भी उनके पद से हटाने के बारे मे विचार कर सकती हैं।

IPL 2025 से ठीक पहले RCB के खेमें में भी बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो RCB के द्वारा कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इस खबर को सुनने के बाद RCB के सभी समर्थक इस अपडेट को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 से पहले फाफ-मैक्सवेल होंगे रिलीज

Glenn Maxwell

कुछ दिनों से मीडिया में यह खबर तेजी के साथ वायरल हो रही है कि, आगामी सत्र से पहले RCB की मैनेजमेंट के द्वारा कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। सुनने में आया है कि, IPL 2024 में टीम के लिए सबसे बड़े सिरदर्द बने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को बाहर निकालने के बारे में विचार कर सकती है। इसके साथ ही यह भी खबर आ रही है कि, मैनेजमेंट ग्लेन मैक्सवेल को भी बाहर करने के बारे में विचार कर सकती है।

ये 7 खिलाड़ी भी हो सकते हैं RCB से बाहर

आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को अभी भी अपने पहले खिताब का बेसब्री के साथ इंतजार है, और टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन ट्रॉफी को कोसों दूर ले जाता है। IPL 2025 के पहले यह खबर आ रही है कि, RCB की मैनेजमेंट के द्वारा टीम के कई अन्य फ्लॉप खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, अल्जारी जोसेफ, रीस टॉपले, स्वप्निल सिंह, सौरभ चौहान और यश दयाल को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

ये खिलाड़ी हो सकते हैं RCB के लिए रिटेन

IPL 2025 के लिए RCB की मैनेजमेंट के द्वारा जिन 5 रिटेन खिलाड़ियों की सूची को जारी किया जाएगा उस लिस्ट में कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा इस लिस्ट में विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, कैमरन ग्रीन, मोहम्मद सिराज को रिटेन किया जा सकता है। इसके साथ ही विल जैक्स को राइट टू मैच कार्ड के तहत स्क्वाड में शामिल किया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – 6,6,6,6,6,6,6….. धोनी के ख़ास चेले ने वनडे में रचा इतिहास, रोहित शर्मा के 264 रन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खेली 277 रन की ऐतिहासिक पारी

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...