RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का आगाज आज से हो गया है और पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पावरप्ले में ही पूरी तरह सही साबित हुआ।
शुरूआती छह ओवर में ही सनराइजर्स हैदराबाद की पारी लड़खड़ाती नजर आई, क्योंकि अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड समेत तीन बल्लेबाजों को RCB के डेब्यूटांट ने आउट किया। हालांकि, फिर जैसे ही सातवां खत्म हुआ, इस गेंदबाज को मैच से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और दूसरे खिलाड़ी को शामिल कर लिया गया। बेंगलुरु की टीम ने यह अजीबोगरीब फैसला क्यों लिया, इसकी वजह हम आपको आगे बताएंगे।
SRH को RCB के नए गेंदबाज ने पावरप्ले में दिए तीन बड़े झटके

सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बगैर ही खेलना पड़ रहा है। प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी तरह फिट होने के कारण उपलब्ध नहीं थे, जबकि नुवान तुषारा ने अभी स्क्वाड ज्वाइन नहीं किया है। इसी वजह से RCB ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को डेब्यू का मौका दिया और उन्होंने अपने ऊपर दिखाए गए भरोसे को अपने दूसरे ही ओवर में सही साबित किया।
जैकब डफी ने सबसे पहले SRH के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को फंसाया, जो बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए और 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद, ओवर की अंतिम गेंद पर RCB को डफी ने दूसरी सफलता दिलाई और ट्रेविस हेड को भी चलता किया। हेड भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे और 11 रन बनाकर चलते बने।
इसके बाद, RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने जैकब डफी को पावरप्ले में तीसरा ओवर भी डलवा दिया और इसमें भी उन्हें विकेट मिला। नंबर चार पर आए नितीश कुमार रेड्डी (1) को ज्यादा देर टिकने का मौका नहीं मिला और डफी ने अपना तीसरा शिकार किया।
7 ओवर के बाद, जैकब डफी को RCB ने मैच से क्यों बाहर किया?
जैकब डफी जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे थे, उसे देखते रजत पाटीदार ने उनसे पारी का सातवां और उनके स्पेल का अंतिम ओवर भी करा दिया। इस ओवर में डफी को सफलता तो नहीं मिली, लेकिन उन्होंने अपना स्पेल शानदार आँकड़ों के साथ समाप्त किया। डफी ने 4 ओवर में 3/22 के आंकड़े दर्ज किए। हालांकि, जैसे ही उन्होंने अपना स्पेल खत्म किया, वैसे ही RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने उन्हें मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया और उनकी जगह देवदत्त पडीक्कल को शामिल कर लिया।
काफी लोगों को कन्फ्यूजन हो रहा होगा कि ऐसा क्यों हुआ तो बता दें कि यह बदलाव इम्पैक्ट प्लेयर के कारण हुआ। दरअसल, डफी अपने चार ओवर कर चुके थे, इसी वजह से RCB ने उन्हें बाहर करते हुए इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में नामित पडीक्कल को शामिल कर लिया, जो एक बल्लेबाज हैं। बेंगलुरु को बाद में बल्लेबाजी करनी है, इसी वजह से उन्होंने पेसर डफी को बाहर करते हुए स्पेशलिस्ट बल्लेबाज पडीक्कल को हिस्सा बनाया।
FAQs
RCB ने जैकब डफी की जगह देवदत्त पडीक्कल को किस नियम के तहत मैच के बीच में शामिल किया?
जैकब डफी ने RCB के लिए अपने डेब्यू मैच में कितने विकेट लिए?
यह भी पढ़ें: MI vs KKR, MATCH PREDICTION: इस टीम की जीत तय? जानें पावरप्ले से लेकर पहली इनिंग तक का पूरा स्कोर