RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया लेकिन अंत में बेंगलुरु की टीम ने 6 विकेट से जबरदस्त जीत हासिल की। मुकाबले में पहले खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 201/9 का स्कोर बनाया, जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बड़ी आसानी से 15.4 ओवर में 203/4 का स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस तरह गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक धमाकेदार जीत के साथ IPL 2026 का आगाज किया और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत से संदेश दे दिया है कि वे ख़िताब की रक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आइए जानते हैं कि पूरे मुकाबले में क्या-क्या हुआ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH को पावरप्ले में लगे तीन बड़े झटके

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और यह पावरप्ले में ही सही साबित होता नजर आया। बेंगलुरु की टीम के लिए डेब्यू कर रहे जैकब डफी ने कहर बरपाने का काम किया और अभिषेक शर्मा व ट्रेविस हेड की खतरनाक ओपनिंग जोड़ी को चलता किया। ये दोनों ही बल्लेबाज बड़े शॉट के प्रयास में आउट हुए। अभिषेक ने 7 रन का योगदान दिया। वहीं, हेड ने 11 रन बनाए।
इसके बाद, नंबर चार पर प्रमोट किए गए नितीश कुमार रेड्डी भी फ्लॉप साबित हुए और उनके बल्ले से महज 1 रन आया। हालांकि, कप्तान ईशान किशन ने एक छोर संभाले रखा और हेनरिक क्लासेन के साथ पावरप्ले के अंत 49/3 के स्कोर पर किया।
ईशान-क्लासेन के साझेदारी ने बड़े स्कोर की जगाई उम्मीद, अनिकेत ने दिया परफेक्ट फिनिश
RCB के द्वारा शुरूआती झटकों के बावजूद SRH ने दबाव नहीं बनने दिया और ईशान किशन-हेनरिक क्लासेन की जोड़ी ने बड़े शॉट खेलने शुरू किए। इन दोनों ने तेजी से रन बनाने का काम जारी रखा और स्कोर को 126 तक पहुंचा दिया। इनके बीच 97 रनों की साझेदारी क्लासेन के आउट होने से हुई, जिनका बाउंड्री लाइन पर फिल साल्ट ने विवादित कैच लपका। इस तरह क्लासेन 22 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। ईशान के बल्ले से शतक की संभावना लग रही थी, लेकिन फिर वह भी 38 गेंदों में 80 रन बनाकर चलते बने।
दो सेट बल्लेबाओं के आउट होने से SRH के लिए 200 का स्कोर हासिल कर पाना मुश्किल लग रहा था लेकिन यहां से अनिकेत वर्मा ने जिम्मा उठाया। अनिकेत ने आखिरी में खुलकर शॉट खेले और 18 गेंदों में 43 रन बनाकर हैदराबाद की टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। RCB की तरफ गेंदबाजी में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट लिए।
कोहली-पडीक्कल ने RCB के लिए आसान जीत का रास्ता किया तैयार
लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की शुरआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में फिल साल्ट 8 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहां से विराट कोहली का साथ देने आए देवदत्त पडीक्कल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और देखते ही देखते मुकाबले को बेंगलुरु के पक्ष में ला दिया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 101 रन जोड़े।
पडीक्कल अर्धशतक बनाने में कामयाब रहे और उन्होंने 26 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। इसके बाद, बल्लेबाजी के लिए RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने आक्रामक रवैया दिखाया और 12 गेंदों में 31 रन जड़कर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि, जितेश शर्मा खाता खोले बिना ही आउट हो गए लेकिन कोहली ने अंत तक जिम्मा संभाला और टिम डेविड के साथ मिलकर 16वें ओवर में जीत दिला दी। विराट ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए। वहीं, डेविड ने भी 16 रनों की नाबदा पारी खेली। SRH की तरफ से डेविड पेन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
FAQs
IPL 2026 के पहले मैच में RCB ने SRH को कितने अंतर से हराया?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में RCB ने जीत के साथ किया आगाज, कोहली-पडीक्कल का कमाल; SRH का हाल हुआ बेहाल