IPL 2026 Points Table: एक टाइम पर जो टीम आईपीएल में डोमिनेट किया करती थी। अब उसका 2026 सीजन का सफर खत्म होता नजर आ रहा है। वहीं जो टीम लगातार हारती थी वो डोमिनेट कर रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा जमा लिया है। जबकि दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स सबसे अंत में है। तो आइए एक बार आईपीएल 2026 के मौजूदा अंक तालिका पर नजर डाल लेते हैं।
आरसीबी ने किया IPL 2026 Points Table टॉप

रजत पाटीदार जब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान बने हैं। तब से इस टीम की किस्मत बदल गई है। बीते सीजन यह टीम चैंपियन बनी थी और इस सीजन यह टीम अपने शुरुआती दोनों मैच जीत कर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है। आरसीबी ने पहले एसआरएच को 6 विकेट और चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से मात देकर अंक तालिका में टॉप पर कब्जा जमा लिया। आरसीबी का नेट रन रेट इस समय में 2.501 है।
सिर्फ इस तरीके से प्लेऑफ में जाएगी चेन्नई सुपर किंग्स
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स शुरुआती तीनों मैच हार कर अंक तालिका में अंतिम पायदान पर बनी हुई है और अगर उसे प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो कम बैक करना पड़ेगा, क्योंकि अगर यह टीम अगले कुछ मैचों में भी हार जाती है, तो उसके रास्ते पूरी तरह से बंद हो जाएंगे।
बीते आईपीएल सीजन भी यह टीम अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर थी और इस सीजन भी इसके यही रंग रूप देखने मिल रहे हैं। सीएसके को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए लगातार दर्ज करनी पड़ेगी और फिर फॉर्म में लौटना होगा। इस टीम को एक ऐतिहासिक कमबैक की जरूरत पड़ने वाली है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में संकट! भारत की कप्तानी कर चुके 3 दिग्गज कप्तान हुए बाहर, फैंस को लगा झटका
कुछ ऐसी आईपीएल 2026 की मौजूदा अंक तालिका

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चार अंक के साथ टॉप पर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं RR, DC और PBKS क्रमशः चार अंक के साथ दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स इस समय दो-दो अंक के साथ पांचवें, छठे और सातवें पायदान पर है।
जबकि गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाईट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स खाता तक नहीं खोल पाई है और जीरो अंक के साथ आठवें, नवें और दसवें पायदान पर है। अगर यह टीम आगे मैचों में भी जीत दर्ज नहीं करेगी, तो ऐसे ही अंत में बनी रहेगी।
FAQs
IPL 2026 Points Table में कौन टॉप पर है?
CSK का अगला मैच कब है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Fastest Ball: इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, रफ्तार का बना नया बादशाह