Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

RCB vs DC, FINAL MATCH PREVIEW: कौन बनेगी चैंपियन? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स

RCB vs DC, FINAL MATCH PREVIEW: Who will be crowned champions? Playing XI, Pitch Report, Live Streaming, Weather, Head-to-Head Details

RCB vs DC, FINAL MATCH PREVIEW: एक के बाद एक टीमों को मात देते हुए आरसीबी और डीसी ने WPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। दोनों टीमें 5 तारीख को वडोदरा में एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेलते नजर आने वाली हैं। कोटांबी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में भरपूर रोमांच देखने को मिलने वाला है।

आइए इस मैच के कंपलीट डीटेल्स पर बात कर लेते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कौन सी टीम के चैंपियन बनने के आसार हैं, प्लेइंग 11 क्या होगी, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े कैसे हैं, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम का हाल और भी हर छोटी-बड़ी चीजें।

RCB vs DC, FINAL MATCH PREVIEW

RCB vs DC, WPL 2026 FINAL MATCH PREVIEW
RCB vs DC, WPL 2026 FINAL MATCH PREVIEW

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों ही टीमों ने WPL 2026 के इस सीजन में काफी कमाल का प्रदर्शन किया और फाइनल मैच में अपनी जगह बनाई। आरसीबी ने 8 में से 6 मैच जीत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जाइंट्स को हराकर ख़िताब के और नजदीक कदम बढ़ाया।

मालूम हो कि आरसीबी ने अब तक एक बार WPL की ट्रॉफी अपने नाम कर रखी है, जो कि उसने 2024 सीजन में करी थी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। अगर दिल्ली की टीम या ट्रॉफी जीतती है तो यह उसकी पहली WPL ट्रॉफी होगी। लेकिन दिल्ली की टीम ने कंसिस्टेंटली लगातार चौथी बार WPL फाइनल में जगह बनाई है।

RCB vs DC, FINAL मैच डिटेल्स

मैच: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स
मैच नंबर: 20
स्टेडियम: कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा
तारीख: 5 फरवरी
समय: भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

RCB vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 9
आरसीबी: 3 जीत
डीसी: 6 जीत
टाई: 0
बेनतीजा: 0

RCB vs DC, FINAL  मैच पिच रिपोर्ट

WPL 2026 का फाइनल मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा और यहां की पिच बल्लेबाजों को काफी ज्यादा रास आती है। इस मैदान पर बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है। लेकिन शुरुआती समय में तेज गेंदबाज और बीच के ओवर में स्पिनर्स अपना जादू बिखेरते नजर आ सकते हैं।

इस मैदान पर अंतिम मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाइंट्स का एलिमिनेटर मैच खेला गया, जिसमें काफी रन बनते दिखे। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए और दिल्ली की टीम ने इसे 15.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर चेस कर लिया। यानी ओवरऑल फाइनल मैच में भी हमें रनों की बारिश देखने मिल सकती है।

RCB vs DC, FINAL  मैच वेदर रिपोर्ट

WPL 2026 का फाइनल मैच कोटांबी स्टेडियम में होने वाला, जोकि वडोदरा में स्थित है और 5 फरवरी को वडोदरा का मौसम काफी शानदार होने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को होने वाले इस मैच में दिन का मैक्सिमम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। धूप खिली रहेगी और बादल बिल्कुल भी दिखाई नहीं देंगे।

एक साफ मौसम हमें देखने को मिलने वाला है। हालांकि थोड़ी उमस जरूर रहेगी और शाम के समय भी तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा। यानी ओवरऑल एक बेहतरीन मौसम और बेहतरीन मैच की उम्मीद की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के बॉयकॉट पर हरभजन से लेकर अश्विन तक का आया रिएक्शन, जानें सभी पूर्व क्रिकेटर की प्रतिक्रियाएं

RCB vs DC, FINAL  मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

आरसीबी का स्क्वाड: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, दयालन हेमलता, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लार्क, ग्रेस हैरिस, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी, लिन्से स्मिथ, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, गौतमी नाइक, प्रेमा रावत, सयाली सतघरे और प्रत्यूषा कुमार।

डीसी का स्क्वाड: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तान्या भाटिया, चिनेले हेनरी, लिज़ेल ली, शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, स्नेह राणा, मीनू मणि, मैरिज़ेन कप्प, अलाना किंग, लुसी हैमिल्टन, श्री चरणी, निकी प्रसाद, एड्डला सृजना, नंदनी शर्मा और प्रगति सिंह।

RCB vs DC, FINAL  मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल और लॉरेन बेल।

डीसी की संभावित प्लेइंग 11: लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मैरिज़ेन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मीनू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।

RCB vs DC WPL 2026 FINAL Winner

आरसीबी और डीसी के बीच होने जा रहा WPL फाइनल आरसीबी जीत सकती है। वैसे ओवरऑल आंकड़ों में तो डीसी का आरसीबी के खिलाफ पलड़ा भारी है। लेकिन रिसेंट प्रदर्शन में आरसीबी आगे नजर आ रही है। दिल्ली के खिलाफ अंतिम पांच मैचों में भी आरसीबी ने तीन में जीत दर्ज की है और इस सीजन भी वह आठ में से केवल दो मैच हारी जबकि दिल्ली को चार में हार का सामना करना पड़ा।

आरसीबी का बैटिंग-बॉलिंग हर जगह पर डोमिनेंस देखने को मिल रहा है और उसके पास पहले फाइनल मैचों में परफॉर्म करने और ट्रॉफी जीतने का तजुर्बा भी है। इस वजह से वह जीत सकती है। दिल्ली कैपिटल ने भले तीन बार पहले भी फाइनल खेला है। लेकिन कभी जीत नहीं सकी है यही कारण है कि एक बार फिर वह हार सकती है।

FAQs

RCB vs DC फाइनल मैच कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

यह भी पढ़ें: IND vs USA, MATCH PREVIEW: भारत का दिखेगा दबदबा या यूएसए करेगा उलटफेर? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!