Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

RCB के स्टार प्लेयर ने रातोंरात बदली टीम, अब राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी से खेलेगा

RCB के स्टार प्लेयर ने रातोंरात बदली टीम, अब राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी से खेलेगा 1
आमतौर पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को विदेशी लीगों में बहुत कम खेलते हुए देखा जाता है। लेकिन अब ऐसा हो रहा है। RCB के स्टार प्लेयर की रातों रात किस्मत बदल गई है। RCB के इस स्टार प्लेयर ने अब राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी से खेलते दिखेंगे। चलिए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी जिसने RCB का दामन छोड़ राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी का दामन थाम लिया है।

कौन है ये खिलाड़ी?

RCB

दरअसल भारतीय महिला टीम की स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल, कैरेबियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की टीम बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेलती हुई नजर आएंगी। श्रेयंका पिछले लगातार चोटों से जूझती रही हैं, इसलिए पिछले सीजन महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग में भाग नहीं ले पाई थीं। वहीं 2023 सीजन में उन्होंने गुयाना वॉरियर्स की टीम को फाइनल तक का सफर तय करने में मदद की थी।
कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2025 में श्रेयंका पाटिल बारबाडोस रॉयल्स के स्क्वाड में शामिल हुईं चौथी विदेशी खिलाड़ी बनी हैं। चमारी अटापट्टू और हेली मैथ्यूज के रूप में 2 अन्य विदेशी खिलाड़ी बारबाडोस की टीम के लिए ओपनिंग करना जारी रखेंगी। बारबाडोस रॉयल्स की बॉलिंग यूनिट काफी हद तक पिछले सीजन के समान ही दिख रही है, लेकिन श्रेयंका पाटिल के आने से उसका गेंदबाजी लाइन-अप जरूर मजबूत हुआ है।

लंबे समय बाद वापसी कर रहीं श्रेयंका पाटिल

भारत की स्टार स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल ने WPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक ट्रॉफी जीत में अहम योगदान दिया था. उस जीत के बाद वो टीम इंडिया के लिए बहुत कम मैच खेल पाई हैं और अब WCPL में वापसी कर मैदान पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगी। श्रेयंका पाटिल के अलावा शिखा पांडे और सलोनी डंगोरे वे दो भारतीय खिलाड़ी होंगी, जो महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2025 में खेल रही होंगी। पांडे और सलोनी, दोनों त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगी।

कब से हो रही WPL की शुरुआत

महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 6 सितंबर से होगी और टूर्नामेंट का समापन 17 सितंबर को होगा। श्रेयंका पाटिल, बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेलने वाली हैं, जो पिछली दोनों बार से WCPL का खिताब जीतती आ रही है। बता दें कि बारबाडोस रॉयल्स की टीम अभी तक तीनों बार WCPL के फाइनल में पहुंची है।
Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!