Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए परेशानी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। कुछ दिनों पहले टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने टीम का साथ छोड़ दिया। उन्होंने अगले सीजन का इंतजार भी नहीं किया और टीम राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया है। अब फ्रेंचाइजी के लिए एक और बुरी खबर ने दस्तक दी है।
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के नियमित कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने भी टीम से इस्तीफा देने का मन बना लिया है। रिपोर्ट्स आ रही है कि संजू (Sanju Samson) खुद ही राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ देंगे। पिछले कुछ दिनों से संजू को लेकर काफी चर्चाओं हो रही थी। अब क्या है इस खबर के पीछे की पूरी सच्चाई आईए जानते हैं-
Sanju Samson ने RR से रिलीज होने की जताई इच्छा
दरअसल विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) पिछले कुछ महीने से चर्चाओं का हिस्सा बने हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि संजू सैमसन अगले आईपीएल सीजन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी खो सकते हैं। जिस कारण अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि संजू सैमसन फ्रेंचाइजी से ऐसी मांग की है कि वह अगले सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर दें।
साथ ही यह भी खबर है कि संजू अब आरआर से नहीं बल्कि किसी दूसरी फ्रेंचाइजी से खेलना चाहते हैं। राहुल द्रविड़ के बाद अब संजू सैमसन भी टीम से खुद ही बाहर हो सकते हैं। बता दें साथ ही कुछ गुप्त सूत्रों का यह भी कहना है कि संजू सैंमसन और राहुल द्रविड़ के बीच कुछ मतभेद चल रहे थे। संजू मैनेजमेंट के कुछ फैसले से खुश नहीं थे।
🚨📰| Sanju Samson clearly told Rajasthan Royals that 𝗵𝗲 𝘄𝗮𝗻𝘁𝘀 𝘁𝗼 𝗯𝗲 𝗿𝗲𝗹𝗲𝗮𝘀𝗲𝗱, no matter what changes the franchise makes.
– ESPNcricinfo pic.twitter.com/1CLgcVRcgM
— KKR Vibe (@KnightsVibe) September 3, 2025
कप्तानी के लिए फ्रेंचाइजी में मतभेद
ज्ञात हो कि संजू सैमसन (Sanju Samson) राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के नियमित कप्तान हैं। लेकिन पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट के अनुसार यह कहा जा रहा है कि आरआर फ्रेंचाइजी में कप्तान को लेकर मतभेद चल रहा है। कप्तानी को लेकर फ्रेंचाइजी 3 मतों में विभाजित है।
फ्रेंचाइजी के एक ग्रुप का मानना है कि रियान पराग को कप्तान बनाया जाना चाहिए। वहीं दूसरा ग्रुप युवा बल्लेबाज यशस्वा जायसवाल को आरआर का भविष्य मान रहा है। वह उन्हें कप्तान बनाना चाहते हैं। इसके अलावा एक ग्रुप संजू सैमसन को ही कप्तान बने रहने का समर्थन कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रियान पराग ने इस सीजन कुछ मैचों में टीम की कप्तानी की थी।
IPL 2025 में आरआर का प्रदर्शन रहा निराशाजनक
बता दें इस साल राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। फ्रेंचाईजी ने इस 14 मैच खेले। जिसमें टीम को केवल 4 मैच में ही सफलता मिली। इसके अलावा सभी मैच में टीम को हार का ही सामना करना पड़ा। आरआर ने इस आईपीएल सीजन अपना सफर 9वें नंबर पर खत्म किया।