Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका नहीं इस कमजोर देश से खेलेगी टीम इंडिया, पूरे शेड्यूल का हुआ अधिकारिक ऐलान

IPL के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका नहीं इस कमजोर देश से खेलेगी Team India, पूरे शेड्यूल का हुआ अधिकारिक ऐलान

Team India set to face opponent after IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो चुकी है और सीजन का रोमांच 31 मई को होने वाले फाइनल तक चलेगा। इस दौरान ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी लीग में खेलते नजर आएंगे, क्योंकि इंटरनेशनल लेवल पर टीम इंडिया की कोई भी सीरीज शेड्यूल नहीं है।

भारत ने आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था और न्यूजीलैंड को फाइनल में हराया था। यह मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला गया था। इसके बाद से ही टीम इंडिया (Team India) ब्रेक पर है, जो कि लगभग तीन महीने तक चलने वाला है। हालांकि, आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद, भारतीय टीम की मैदान पर वापसी होगी लेकिन उसका सामना एक कमजोर टीम से होना है।

IPL 2026 के बाद, भारत (Team India) का इस कमजोर टीम से होगा सामना

IPL के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका नहीं इस कमजोर देश से खेलेगी Team India, पूरे शेड्यूल का हुआ अधिकारिक ऐलान

जैसा कि हमने बताया, आईपीएल के 19वें सीजन का समापन 31 मई को होगा और इसके बाद भारतीय टीम (Team India) की मैदान पर वापसी होगी। हालांकि, भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका जैसी किसी मजबूत टीम से नहीं होना है, उसकी टक्कर अफगानिस्तान टीम से होगी। जी हां, जून में अफगान टीम को भारत दौरे पर आना है और इस दौरान टीम इंडिया से भिड़ना है।

दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मुकाबला और तीन वनडे खेले जाएंगे। टीम इंडिया (Team India) ने अफगानिस्तान के खिलाफ अभी तक सिर्फ एक ही टेस्ट मुकाबला खेला है। साल 2018 में बेंगलुरु में हुए मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रनों से हराया था। वहीं, इनके बीच वनडे में भी पहली बार द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, इस फॉर्मेट में एशिया कप और वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से हो चुका है।

BCC ने टीम इंडिया (Team India) की अफगानिस्तान से होने वाली सीरीज के शेड्यूल का किया ऐलान

भारत को अफगानिस्तान की मेजबानी करनी है और कुल चार मुकाबले खेलने हैं। इन मुकाबलों का शेड्यूल BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा जारी कर दिया गए गया है। सामने आए कार्यक्रम के मुताबिक, टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस वेन्यू पर अभी तक एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं खेला गया है। ऐसे में इसका डेब्यू होगा।

इसके बाद, 14 जनवरी से वनडे सीरीज का रोमांच शुरू हो जाएगा और पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा, जहां पर बने स्टेडियम में को दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक माना जाता है। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेलना है। वहीं, तीसरा अंतिम मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाना है।

एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में प्रमुख खिलाड़ियों के चयन की उम्मीद

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबलों को लेकर माना जा रहा था कि BCCI दूसरे दर्जे की टीम का चयन कर सकता है। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में नए चेहरों को मौका मिल सकता है लेकिन कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि टेस्ट और वनडे दोनों के स्क्वाड में प्रमुख खिलाड़ियों को ही चुना जाएगा।

इसी वजह से टेस्ट टीम में सारे नियमित चेहरे नजर आ सकते हैं, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी। वहीं, वनडे सीरीज में भी गिल ही कमान संभालेंगे और इसमें रोहित शर्मा व विराट कोहली को भी चुना जा सकता है।

टीम इंडिया (Team India) के अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

क्रम  दिन  तारीख  समय  मैच  वेन्यू 
1 शनिवार 06-जून -26 9:30 AM  टेस्ट न्यू चंडीगढ़
2 रविवार 14-जून-26 1:30 PM पहला वनडे धर्मशाला
3 बुधवार 17-जून-26 1:30 PM दूसरा वनडे लखनऊ
4 शनिवार 20-जून-26 1:30 PM तीसरा वनडे चेन्नई

FAQs

IPL 2026 के बाद, टीम इंडिया का सामना किस से होना है?
अफगानिस्तान
भारत और अफगानिस्तान के बीच कितने मुकाबले खेले जाने हैं?
1 टेस्ट और 3 वनडे

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव Impact Player क्यों? पूरे सीजन ऐसे ही खेलेंगे या नहीं, कोच महेला जयवर्धने ने दिया जवाब

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!