Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

रिंकू-सिराज बाहर, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू! बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऐसी 15 सदस्यीय टीम इंडिया

Rinku and Siraj Out, Vaibhav Suryavanshi to Debut! Here is the 15-Member Team India Squad for the T20 Series Against Bangladesh.

Team India Squad For Bangladesh T20 Series: सन 2026 की शुरुआत होते ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के फैसले और बांग्लादेश में चल रहे परिस्थितियों के चलते दोनों देशों में खटास आ गई थी।

लेकिन अब एक बार फिर चीजें सुलझते दिखाई दे रही हैं और भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेलते नजर आ सकती है। तो आइए जान लेते हैं कि भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज में हमें कौन खिलाड़ी कप्तानी करता नजर आ सकता है और (Team India) स्क्वाड में किन-किन प्लेयर्स को मौका दिया जा सकता है।

बांग्लादेश के साथ सुधरने जा रहे हैं रिश्ते

बता दें कि बीते कुछ समय से बांग्लादेश में लगातार परिस्थितियों खराब चल रही है, हिंदुओं को वहां पर काफी ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है, जिस वजह से भारत में बांग्लादेशी प्लेयर्स के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। और जब KKR ने बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वाड में शामिल किया तो भी काफी बवाल हुआ।

हालांकि अंत में बीसीसीआई के कहने पर उन्हें स्क्वाड से बाहर कर दिया गया। मगर इसके तुरंत बाद नई कंट्रोवर्सी शुरू हो गई। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उसने आईपीएल के मैचों को भी बांग्लादेश में बैन कर दिया और भारत के साथ न खेलने की बात कही।

लेकिन अब जब उसे अपनी गलती का अंदाजा हुआ है तो वो फिर से गलती सुधारने में लगी हुई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में बीसीसीआई को लेटर लिखकर आपसी संबंध को बेहतर बनाने बात कही। यही नहीं बल्कि बांग्लादेश ने आईपीएल से बैन भी हटा दिया। यानी आईपीएल का प्रसारण अब बांग्लादेश में हो सकता है। इसी कड़ी में अब खबर आ रही है कि भारत (Team India) और बांग्लादेश के बीच सितंबर में शेड्यूल की गई तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: CSK vs RCB LIVE Streaming: टीवी से मोबाइल तक, बिना पैसे खर्च किए ऐसे देखें पूरा मैच LIVE

सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल फिर से कर सकते हैं कप्तानी

Suryakumar Yadav and Axar Patel could captain again.
Suryakumar Yadav and Axar Patel could captain again.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल करते नजर आए और दोनों हमें आगे भी लगातार कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। सूर्यकुमार यादव को फिर से कप्तान जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन इस दौरान स्क्वाड में बदलाव होने की संभावना है।

युवा टीम का किया जा सकता है चयन

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए कप्तान तो सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल को ही बनाए जाने की संभावना है। मगर स्क्वाड में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है, जो कि आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में बीते कुछ समय से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

ऐसे में हमें वैभव सूर्यवंशी नजर आ सकते हैं, जिन्होंने आईपीएल में और डोमेस्टिक क्रिकेट के अलावा अंडर-19 में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही स्क्वाड से रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज को ड्राप किया जा सकता है। जबकि जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया जा सकता है।

बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए Team India का संभावित स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, समीर रिज़वी, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, खलील अहमद, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वाशिंगटन सुंदर।

FAQs

भारत और बांग्लादेश के बीच लास्ट टी20 सीरीज कब हुई थी?
साल 2024
बांग्लादेश टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा?
सूर्यकुमार यादव

यह भी पढ़ें: समीर रिज़वी ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, Delhi Capitals vs Mumbai Indians मैच बना जंग का मैदान, दोनों टीमों ने बनाए कुल 11 रिकॉर्ड

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!