Rinku Singh: समाज में साइबर अपराध का शिकार होने वाले लोगों में सिर्फ आम व्यक्ति ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी भी शामिल हैं। बड़ी-बड़ी हस्तियों के खातों या फिर सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर हैकर्स उससे फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी रिंकू सिंह भी साइबर अपराधियों की चपेट में आ गए हैं, जो फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में लगे हुए हैं।
जी हां, स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) के फेसबुक अकाउंट को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। इसकी सूचना शुक्रवार को अलीगढ़ पुलिस ने दी। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि रिंकू कथित हैकिंग से कोई वित्तीय नुकसान हुआ है या खाते का दुरुपयोग हुआ है।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह (Rinku Singh) का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक

7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए रिंकू सिंह (Rinku Singh) का चयन भी टीम इंडिया में हुआ है। यह खिलाड़ी इस समय भारतीय टीम के साथ मुंबई में है, जहां वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ शनिवार को मुकाबला होना है। हालांकि, इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि रिंकू के फेसबुक अकाउंट को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। इसकी जानकारी अलीगढ़ पुलिस के माध्यम से मिली है।
एसएसपी नीरज कुमार ने बताया कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने उन्हें फ़ोन कर अपने फेसबुक अकाउंट होने के मामले में सूचित किया था। इसके बाद, रिंकू के भाई सोनू सिंह ने बुधवार (4 फरवरी) को अलीगढ़ साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक, रिंकू अपने फेसबुक अकाउंट को क्रिकेट के बिजी शेड्यूल के कारण नियमित रूप से नहीं चला रहे थे। इसी वजह से मामले के बारे में यह नहीं पता चल पाया है कि उनका फेसबुक अकाउंट कब हैक हुआ।
नीरज कुमार ने अपने बयान में कहा,
“यह स्पष्ट नहीं है कि खाता कब हैक हुआ। साइबर क्राइम सेल ने इस मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी है।”
पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है। साथ ही यह भी जानने का प्रयास जारी है कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) के फेसबुक अकाउंट को हैक करने के बाद अपराधियों ने किसी के साथ पैसों को लेकर कोई फ्रॉड तो नहीं किया है।
cricketer Rinku Singh’s facebook ID was hacked.
The scammer also changed the e-mail ID and kept pocketing the monetization money himself.
Rinku Singh only found out about this when he logged in after a long time.
He has filed an FIR with the Aligarh, UP police. pic.twitter.com/6frUqSYZGd
— social scientist (@socialscie50255) February 6, 2026
टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह (Rinku Singh) पर बड़ी जिम्मेदारी
गौतम गंभीर ने जब से टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला है, तब से रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में काफी कम मौके मिले हैं। इसकी बड़ी वजह गंभीर का ऑलराउंडर खिलाड़ियों को पसंद करना है। इसी वजह से रिंकू को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया गया था और इसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई थी। हालांकि, फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रिंकू को वापस चुना गया और उन्होंने सभी पांच मैच खेले।
अब रिंकू सिंह (Rinku Singh) का जलवा हमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नजर आएगा। रिंकू पर फिनिशर के तौर पर कमाल दिखाने की जिम्मेदारी होगी। आखिरी के ओवरों में रिंकू की जब बारी आएगी तो उन्हें तेजी से रन बनाने होंगे। अपने करियर में रिंकू ने टीम इंडिया के लिए यह काम काफी अच्छे से किया है। फैंस को पूरी उम्मीद है कि टूर्नामेंट में रिंकू जरूर अच्छा करेंगे।
FAQs
रिंकू सिंह का कौन सा अकाउंट हैक हो गया?
फेसबुक अकाउंट हैक होने के संबंध में रिंकू सिंह के भाई ने कहां मामला दर्ज कराया है?
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6,6…….वैभव सूर्यवंशी का विराट शो, अंडर-19 फाइनल में 55 गेंदों पर शतक ठोक रच दिया इतिहास