Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट टीम (Team Inia) के फिनिशर रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अभी हाल ही में यूपी जौनपुर के मछलीशहर की समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की थी और जल्द ही दोनो की शादी होने वाली थी। रिंकू और प्रिया 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। दोनो की शादी वाराणसी के नदेसर स्थित होटल ताज़ होटल से होने वली थी, लेकिन अब इन दोनो से जुड़ी एक बुरी खबर आ रही है।
खबर आ रही है कि रिंकू और प्रिया की शादी टल गई है। इस खबर के बाद फैंस के बीच अब यह जानने की उत्सुकता हो रही है कि आखिरी किस कारण दोनो की शादी में अर्चन आई है। तो आईए जानते हैं क्या है पूरी खबर-
8 जून को की थी सगाई
बता दें क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) और सपा की सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) ने इसी महीने की 8 तारीख को सगाई रचाई थी। इस के शुरु में ही दोनो के रिश्ते की बात सामने आई थी। दोन की सगाई लखनऊ के एक होटल से हुई थी। इस सगाई में क्रिकेट जगत और सियासी जगत के दिग्गजों का जमावड़ा था।
रिंकू और प्रिया की इस सगाई में क्रिकेट जगत से भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला नजर आए थे तो वहीं राजनीति से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव ने भी दोनो की सगाई में शिरकत की थी। अपनी सगाई में प्रिया काफी भावुक दिखाई दी थी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
This day has been in our hearts for so long – almost three years – and the wait was worth every second🫶
Engaged – with full hearts and a forever to go.💍❤️ pic.twitter.com/kEvWsaSUu5
— Priya Saroj (@PriyaSarojMP) June 8, 2025
यह भी पढ़ें: 20 जुलाई को पाकिस्तान से होने वाले मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 आई सामने, MI-CSK से सबसे ज्यादा खिलाड़ी चुने गए
शादी हुई स्थगित
मिली जानकारी के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी फिलहाल के टाल दी गई है। दोनो की शादी 18 नवंबर को वाराणसी मे संपन्न होने वाली थी लेकिन अब खबर की इसे कुछ दिनो के टाल दिया गया है। इस खबर से सबको हैरानी में डाल दिया है।
कुछ रिपोर्ट के मुताबिक शादी को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। दोनो परिवार मिलकर अब शादी की नई तारीख रखेंगे। नई डेट अभी कनफर्म तो नहीं है लेकिन रिपोर्ट है कि फरवरी 2026 में दोनो के शादी की हो सकती है।
वजह आई सामने
अब सवाल है कि अगर दोनो की शादी की तारीख तय थी। केवल तारीख ही नहीं बल्कि वेन्यू तक डिसाइड था लेकिन उसके बाद भी शादी को टाल दिया गया तो इसके पीछे जरूर कोई बड़ वजह होगी। तो अब वह कारण सामने आ रहा है।
दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि रिंकू सिंह के क्रिकेट शेड्यूल की व्यस्तता के कारण शादी को पोस्टपोन किया गया है। वह इन दिनो घरेलू क्रिकेट में व्यस्त रहेंगी जिस कारण उन्हें शादी को टालना पड़ा।