Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2026 के बाद 7 फेरे लेंगे रिंकू सिंह, शादी को लेकर आई बड़ी खबर

IPL 2026 के बाद 7 फेरे लेंगे Rinku Singh, शादी को लेकर आई बड़ी खबर

Rinku Singh Marriage Update: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह मैदान के अंदर अपने प्रदर्शन से अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं लेकिन पिछले एक साल से वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। पहले रिंकू की पर्सनल लाइफ उनकी गरीबी से लेकर कामयाबी के सफर की वजह से चर्चा में होती थी लेकिन अब वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने पिछले साल समाजवादी पार्टी की युवा एमपी प्रिया सरोज से सगाई की थी, जिसमें कई बड़े नेता भी आए थे। हालांकि, फिर इनकी शादी कुछ कारणों से टलती रही लेकिन अब साफ़ हो गया है कि आईपीएल 2026 के बाद ये दोनों सात फेरे ले लेंगे।

IPL 2026 के बाद रिंकू सिंह (Rinku Singh) और प्रिया सरोज की होगी शादी

IPL 2026 के बाद 7 फेरे लेंगे Rinku Singh, शादी को लेकर आई बड़ी खबर

रिंकू सिंह (Rinku Singh) और प्रिया सरोज काफी समय से एक-दूसरे के साथ हैं। पहले जब इनकी सगाई की खबर सामने आई तो वो अफवाह साबित हुई लेकिन फिर 8 जून, 2025 को लखनऊ में दोनों ने शानदार तरीके से सगाई की, जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता नजर आए। वहीं, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी समारोह में शिरकत की थी। माना जा रहा था कि सगाई के बाद ये लोग जल्द शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

सगाई के बाद, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर को होनी थी लेकिन फिर रिंकू के क्रिकेट में व्यस्त कार्यक्रम के कारण ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद, फरवरी 2026 में शादी की योजना बनाई गई लेकिन फिर रिंकू का चयन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हो गया, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से हो गई है। ऐसे में अब, रिंकू-सरोज की शादी आईपीएल 2026 के बाद फिक्स की गई है। आईपीएल के बाद, रिंकू भी फ्री हो जाएंगे और ऐसे में उनके पास शादी के लिए पर्याप्त समय होगा।

रिंकू सिंह (Rinku Singh) के भाई ने शादी और रिसेप्शन को लेकर दिया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 का समापन मई के अंत में होने की उम्मीद है। ऐसे में रिंकू सिंह (Rinku Singh) और प्रिया सरोज की शादी जून में हो सकती है। हालांकि, शादी कहां होगी, इसको लेकर अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इसकी जानकारी रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने दी। सोनू ने बताया कि शादी पर अंतिम फैसला जल्द होगा। जानकारी के मुताबिक लखनऊ या वाराणसी में शादी का आयोजन हो सकता है। वहीं, रिसेप्शन का आयोजन अलीगढ़ में होने की उम्मीद है, जहां रिंकू का घर है। रिंकू और प्रिया दोनों ही बड़े नाम हैं, ऐसे में इनकी शादी और रिसेप्शन में कई हाई प्रोफाइल हस्तियां आ सकती हैं। वहीं, टीम इंडिया के कई खिलाड़ी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लव स्टोरी है काफी दिलचस्प

कहते हैं कि जब दो लोगों का साथ में आना लिखा होता है तो किस्मत भी उन्हें मिला ही देती है। ऐसा ही कुछ रिंकू सिंह (Rinku Singh) और प्रिया सरोज के साथ भी हुआ, जिनकी पहली मुलाकात एक म्यूच्यूअल दोस्त के माध्यम से हुई। इसका खुलासा प्रिया के पिता ने किया था, जिन्होंने पीटीआई को बताया था कि दोनों की मुलाकात हुई और वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे, लेकिन आगे बढ़ने से पहले वे अपने परिवार की सहमति चाहते थे। आखिरकार, दोनों परिवारों ने इस बात पर सहमति जताई और इस तरह दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई।

FAQs

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई कब हुई थी?
8 जून, 2025
प्रिया सरोज किस पार्टी की तरफ से एमपी हैं?
समाजवादी पार्टी

यह भी पढ़ें: एक तीर से 3 निशाने मारने की कोशिश में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए रखी ये शर्तें

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!