LSG: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) की धूम अब खत्म हो चुकी है और आईपीएल का शोर शुरु हो गया है। फैंस के पसंदीदा लीग आईपीएल (IPL) की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। लीग की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से होगा।
हालांकि कि अभी तक लीग की शुरुआत भी नहीं हुई है और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को पहले ही 15 करोड़ का चूना लग चुका है। लीग से पहले ही टीम के 2 स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं।
IPL से पहले LSG को लगा 15 करोड़ बड़ा झटका
22 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल (IPL) के फैंस काफी उत्साहित हैं। लेकिन उससे पहले ही ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए बुरी खबर है। दरअसल टीम के 2 स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) और मयंक यादव (Mayank Yadav) चोटिल हो गए हैं।
उनके चोटिल होने के बाद टीम काफी नुकसान होने वाला है। फ्रेंचाइजी ने मिचेल मार्श को 3.40 करोड़ और मयंक यादव को 11 करोड़ में लिया है जिसके बाद फ्रेंचाइजी को लगभग 15 करोड़ा का नुकसान झेलना पड़ सकता है।
चोटिल हुए मिचेल मार्श और मयंक यादव
बता दें लखनऊ सुपर जाइंट्स और ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) और मयंक यादव (Mayank Yadav) आईपीएल से पहले ही चोटिल हो गए हैं। बता दें मिचेल मार्श चोटिल होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी का भी हिस्सा नहीं थे।
मिचेल मार्श बैक की इंटरी से जूझ रहे हैं वहीं मयंक यादव की बात करें तो वह भी पिछले काफी समय से चोटिल हैं। वह अपने डेब्यू सीरीज में ही चोटिल हो गए थे उसके बाद से वह टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों का आईपीएल में ठीक होकर वापसी करने पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आई है। कहना मुश्किल होगा कि दोनों आईपीएल खेलेंगे या नहीं।
IPL में कुछ हैं इन खिलाड़ियों के आंकड़े
ऑलराउंडर मिचेल मार्श के अगर आईपीएल करियर कि बात की जाए तो उन्होंने अभी तक कुल 42 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 665 रन और 37 विकेट लिए हैं। वहीं मयंक यादव ने IPL में अभी तक केवल 4 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 7 विकेट लिए हैं।