Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6,6,6,6,6,6,6…. 11 चौके, 12 छक्के, रियान पराग ने रणजी में मचाया कोहराम, 87 गेंद पर खेली 155 रन की तूफानी पारी

Riyan Parag

Riyan Parag: भारतीय टीम के उभरते सितारे रियान  पराग आज कल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने IPL 2024 में धमाल मचाया था। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए बल्लेबाज ने अपना आक्रामक रूप दिखाया था, जिस कारण खिलाड़ी को भारतीय टीम में डेब्यू करने का मौका मिला।

कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में नए टेलेंट को मौका दिया जा रहा है, जिसमें नए चेहरे और आईपीएल लीग में धमाल मचाने वाले खिलाड़ियों को देश लिए अपना कमाल दिखाने का मौका मिल रहा है। पराग ने 2024 में रणजी ट्रॉफी में भी कमाल दिखाया है। पराग ने रणजी ट्रॉफी में अपनी तूफानी पारी कोहराम मचा दिया था।

रणजी ट्रॉफी में चमका था रियान का बल्ला

रियान पराग ने IPL 2024 के साथ जनवरी में हुए रणजी ट्रॉफी में भी कमाल दिखाया था। बता दें कि पराग ने जनवरी में खेले गए रणजी ट्रॉफी में असम की ओर से खेल रहे थे। पराग की टीम भले ही यह मुकाबला हार गई हो पर उन्होंने इस मैच में छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों को खूब परेशान किया था।

riyan parag

इस मुकाबले की पहली पारी में पराग भले ही महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे लेकिन मैच की दुसरी पारी में पराग ने महज 87 गेंदों में155 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। जिसमें 11 चौके और 12 छक्के शामिल है।

IPL 2024 में मचाया गदर

राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज रियान पराग ने आईपीएल 2024 में गेंदबाजों को अपना आक्रामक रूप दिखाया था। पराग ने आईपीएल 2024 में 16 मैचों में 52.09 की औसत से 573 रन बनाए थे। जिसमें 40 चौके और 33 छक्के शामिल है।

RR में होंगे रियान रिटेन?

रियान अपनी मौजूदा फॉर्म के साथ ही आगामी आईपीएल के लिए भी तैयार हैं। आईपीएल 2025 के रिटेंशन के निमय आ चुके हैं, जिसके बाद से खिलाड़ियों के नाम के कयास लग रहे हैं कि किस खिलाड़ी को रिटेन किया जाएगा और किसको नहीं? हालांकि सूत्रों की माने तो रियान का रिटेन होना लगभग तय माना जा रहा है अब देखना यह कि वह कितने रकम के साथ रिटेन होंगे।

यह भी पढ़ें:19 अक्टूबर को खेला जायेगा भारत-पाकिस्तान टी20 मैच, जानें कब कहाँ और कैसे फ्री में देख पायेंगे ये महामुकाबला 

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!