RJ Mahvash

RJ Mahvash: पिछले कुछ समय से गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) खबरों में बने हुए हैं। चहल और उनकी पत्नी धनुश्री के तलाक की खबरों के बाद अब उनके रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं।

खबर आ रही है कि चहल और आर जे महवेश (RJ Mahvash) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जिस पर अब आर जे महवेश   का नाम हाल में इस बात का खुलासा किया है कि क्यों उन्हें युजवेंद्र चहल पसंद हैं।

RJ Mahvash को पसंद हैं चहल जैसे लड़के

Chahal-Mahvash

दरअसल यूट्यूबर आरजे महवेश और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं। इन खबरों के बीच आर जे महवेश (RJ Mahvash) का एक पुरा बयान सामने आया है।

दरअसल महवेश ने अपनी एक पुरानी रील में कहा था कि लड़कियों को बॉडी बिल्डर लड़के आकर्षित नहीं करते बल्कि उन्हें पतले दुबले सिंपल लड़के ही पसंद आते हैं। लड़कियों बॉडीगार्ड नहीं बल्कि बॉयफ्रेंड चाहिए होता है। अब उनकी यह रील एक बार फिर से वायरल हो रही है।

धनुश्री से हुआ तलाक?

बता दें पिछले कुछ दिनों से गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनुश्री वर्मा के तलाक की खबरों ने काफी तूल पकड़ा था। तलाक की अफवाहों के बीच एक दिन खबर आई कि दंपत्ति ने फैमिली कोर्ट में तलाक फाइल किया है। हालांकि दोनों का अभी तक तलाक हुआ नहीं है। तलाक फाइल करने का बाद दोनो में से किसी का भी कोई बयान नहीं आया था।

चैंपियंस ट्रॉफी में एक साथ दिखे चहल-महवेश

बता दें चैंपियंस ट्रॉफी हाल ही में संपन्न हुआ है, जिसमें गेंदबाज युजवेंद्र चहल औरआर जे महवेश एक साथ मैच देखते नजर आए। पहले भी कई मौको पर दोनों एक साथ नजर आए हैं। बता दें दोनों साल 2024 की क्रिसमस पार्टी में भी एक साथ नजर आए थे। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने तूल पकड़ा। हालांकि इस बात पर अभी तक दोनों में से किसी का भी कोई रिएक्शन नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: अगर IPL में चल गया इस खिलाड़ी का बल्ला, तो एशिया कप से हो जाएगी शुभमन गिल की छुट्टी, फिर गंभीर इसे ही देंगे मौका