Rohit captain, Bumrah-Hardik retained, dangerous playing eleven of Mumbai Indians revealed for IPL 2025

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 (IPL 2024) में बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा था। क्योंकि, मुंबई इंडियंस आईपीएल के 17वें सीजन में पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रही थी। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में बड़ा बदलाव किया था। क्योंकि, टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बना दिया था।

लेकिन हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। जिसके चलते अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस अपनी टीम में बदलाव कर सकती है। जबकि आज हम बात करेंगे कि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 में रोहित कर सकते हैं कप्तानी

रोहित कप्तान, बुमराह-हार्दिक रिटेन, आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की खतरनाक प्लेइंग इलेवन आई सामने 1

आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते सभी ही टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस टीम में रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को रिटेन कर सकते है।

जबकि ऐसा माना जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस मैनजमेंट बड़ा फैसला ले सकती है और दोबारा से मुंबई टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के सौंप सकती है। क्योंकि, रोहित की कप्तानी में मुंबई टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है और उनकी कप्तानी में ही टीम 5 बार चैंपियन बनी है।

हार्दिक, सूर्या और बुमराह होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा!

बता दें कि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस टीम की प्लेइंग 11 में हमें हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव खेलते हुए नजर आ सकते हैं। क्योंकि, मुंबई टीम हर हाल में इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

जिसके चलते बुमराह, हार्दिक और सूर्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से ही खेल सकते हैं। जबकि इसके अलावा टीम में युवा खिलाड़ी के रूप में तिलक वर्मा को भी रिटेन किया जा सकता है और तिलक वर्मा भी मुंबई इंडियंस टीम में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस टीम की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), टिम डेविड, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेराल्ड कोएट्जे।

Also Read: ये 2 भारतीय खिलाड़ी नहीं होंगे बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का हिस्सा, न्यूजीलैंड सीरीज के बाद ही कर रहे संन्यास का ऐलान