आईपीएल 2024 के पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी के पद से हट दिया गया था और इसकी जगह पर मैनेजमेंट के द्वारा हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया गया था। रोहित शर्मा के पद से हटते ही मुंबई इंडियंस की प्रदर्शन आसमान से जमीन पर आकर गिर गई और टीम में अंदरूनी कलह भी पड़ते हुए दिखाई दी। इसी वजह से अब खबर आ रही है कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)की मैनेजमेंट के द्वारा रोहित शर्मा को आईपीएल 2025 से पहले रिलीज किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि, मेगा नीलामी से पहले ये दूसरी टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
इन 6 खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर निकालेगी Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा रोहित शर्मा को नीलामी से पहले ही रिलीज किया जा सकता है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस अपने स्क्वाड से कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर करते हुए दिखाई दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट आगामी नीलामी से पहले सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, पीयूष चावला और आकाश माधवाल जैसे खिलाड़ियों को रिलीज करने के बारे में विचार कर सकती है। कहा आज रहा है कि, ये खिलाड़ी रोहित शर्मा के पक्ष में रहते हैं इसी वजह से इन्हें बाहर किया जाएगा।
चेन्नई से बाहर होंगे धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ड्रेसिंग रूम से भी यह खबर आ रही है कि, टीम मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सीजन की नीलामी से पहले एमएस धोनी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। एमएस धोनी पिछले कुछ सालों से टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाने में असफल साबित हुए हैं और इसी वजह से इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि, चेन्नई की टीम पिछले कुछ सालों से एमएस धोनी के प्रदर्शन के ऊपर खुश नहीं है।
ये खिलाड़ी भी हो सकते हैं बाहर
चेन्नई के हवाले से यह खबर आ रही है कि, मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सत्र की नीलामी से पहले अपनी टीम के कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा आगामी नीलामी से पहले रवींद्र जडेजा, मिचेल सेन्टनर, मोइन अली, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर और डेरिल मिचेल जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जाएंगे ये 15 खिलाड़ी, हर दूसरी बॉल पर छक्का लगाने वाले 4 खिलाड़ियों को मौका