Rohit Sharma again captain, Ishan-Hardik released, Mumbai Indians also removed these big 8 players from the team

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): आईपीएल 2025 (IPL 2025) का आगाज होने में अभी काफी समय बचा हुआ है। लेकिन आईपीएल की चर्चाएं अभी से ही तेज हो गईं हैं। क्योंकि, दिसंबर में आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते सभी टीमों में हमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। लेकिन अब आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस बड़ा बदलाव कर सकती है। जिसके चलते मुंबई टीम से इस बार कई बड़े खिलाड़ी रिलीज हो सकते हैं। जिसमें हार्दिक पांड्या और ईशान किशन का भी नाम शामिल हो सकता है।

Advertisment
Advertisment

ईशान और हार्दिक को सकते हैं बाहर

रोहित शर्मा फिर कप्तान, तो ईशान-हार्दिक रिलीज, मुंबई इंडियंस ने इन बड़े 8 खिलाड़ियों को भी टीम से निकाला 1

आईपीएल 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन के चलते सभी टीमें 4 से 5 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं। जिसके चलते मुंबई इंडियंस अब टीम के फ्लॉप खिलाड़ियों को बाहर कर सकती है। जिसमें ईशान किशन और मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या का भी नाम शामिल है। यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2024 में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। जिसके चलते अब मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या और ईशान किशन को रिटेन नहीं कर सकती और टीम से रिलीज कर सकती है।

Rohit Sharma बन सकते हैं दोबारा कप्तान

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस अपनी टीम में रिटेन कर सकती है। जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आ रही है कि, मुंबई इंडियंस अब दोबारा से रोहित शर्मा को कप्तान बनाना चाहती है।

क्योंकि, रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का खामियाजा टीम को भुकतना पड़ा था। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रही थी और टीम पिछले सीजन महज 4 जीत ही हासिल कर पाई थी।

Advertisment
Advertisment

ये 8 बड़े खिलाड़ी भी हो सकते हैं टीम से रिलीज

आईपीएल 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस अपने स्क्वाड से हार्दिक और ईशान के अलावा भी 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। जिसमें मोहम्मद नबी, पियूष चावला, लुक वुड, आकाश मढ़वाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, गेराल्ड कॉटजी, रोमरिओ शेफर्ड, शम्स मुलानी जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

Also Read: 6,6,6,4,4,4,4… इंग्लैंड के काउंटी में चमका कोहली का उतराधिकारी, अंग्रेजों की कुटाई करते हुए जड़ा तूफानी शतक, भारत का झंडा किया ऊँचा