Rohit Sharma and Harmanpreet Kaur: भारतीय क्रिकेट टीम को अनगिनत खुशियां देने वाले दो सबसे बेहतरीन कप्तान रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को भारत सरकार ने भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्मश्री देने का ऐलान किया है।
इंडियन गवर्नमेंट ने रविवार को दोनों को पद्मश्री अवार्ड देने का ऐलान किया। बता दें कि केंद्र सरकार ने रविवार को 131 अवार्ड की लिस्ट जारी की, जिसमें इन दोनों का नाम भी शामिल है।
भारत को जिताई आईसीसी ट्रॉफी

मालूम हो कि रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2013 के बाद दो आईसीसी ट्रॉफी जिताई। हिटमैन ने पहले इंडिया को 2024 टी20 वर्ल्ड कप उसके बाद 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनाया। वहीं हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहला आईसीसी ख़िताब जिताया।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की। इस वजह से अब दोनों खिलाड़ियों को अवार्ड मिलने जा रहा है।
Congratulations to Rohit Sharma and Harmanpreet Kaur on the Padma Shri.🏅🎖️
An honour built on belief, hard work, and pride in representing the nation! 🇮🇳🫡#WhistlePodu pic.twitter.com/6iZWr58WRF
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) January 25, 2026
इन खिलाड़ियों को मिल चुका है पद्मश्री
मालूम हो कि भारतीय क्रिकेट के अब तक कुल 40 खिलाड़ियों को पद्मश्री अवार्ड मिल चुका है। रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को इस लिस्ट में शामिल करने के बाद यह पद्मश्री अवार्ड हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 42 हो जाती है।
सबसे पहली पद्मश्री अवार्ड हासिल करने वाले खिलाड़ी थे विजय हजारे, जिनके नाम पर आज विजय हजारे ट्रॉफी भी खेली जाती है। विजय हजारे ने 1960 में पद्मश्री अवार्ड हासिल किया था। वहीं सबसे हालिया पद्मश्री अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी रहे थे रविचंद्रन अश्विन। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल स्पिनरों में से एक रविचंद्रन अश्विन ने 2025 में पद्मश्री अवार्ड जीता था।
यह भी पढ़ें: RJ महवश के साथ ब्रेकअप के बाद युजवेंद्र चहल ने खोज ली नई गर्लफ्रेंड, शेफाली बग्गा के साथ डेट की VIDEO वायरल
पद्म श्री पुरस्कार जीतने वाले भारतीय क्रिकेटरों की पूरी सूची
| क्रम संख्या | खिलाड़ी का नाम | साल |
| 1 | विजय हजारे | 1960 |
| 2 | जसु पटेल | 1960 |
| 3 | नारी ठेकेदार | 1962 |
| 4 | पोली उमरीगर | 1962 |
| 5 | सैयद मुश्ताक अली | 1963 |
| 6 | एम जे गोपालन | 1964 |
| 7 | डी.बी. देवधर | 1965 |
| 8 | मंसूर अली खान पटौदी | 1967 |
| 9 | चंदू बोर्डे | 1969 |
| 10 | बिशन सिंह बेदी | 1970 |
| 11 | ईएएस प्रसन्ना | 1970 |
| 12 | गुंडप्पा विश्वनाथ | 1971 |
| 13 | बी.एस.चंद्रशेखर | 1972 |
| 14 | अजित वाडेकर | 1972 |
| 15 | फारुख इंजीनियर | 1973 |
| 16 | पंकज रॉय | 1975 |
| 17 | सैयद किरमानी | 1982 |
| 18 | कपिल देव | 1982 |
| 19 | चुन्नी गोस्वामी | 1984 |
| 20 | मोहम्मद शाहिद | 1986 |
| 21 | दिलीप वेंगसरकर | 1987 |
| 22 | मोहम्मद अज़हरुद्दीन | 1988 |
| 23 | सचिन तेंडुलकर | 1999 |
| 24 | डायना एडुल्जी | 2002 |
| 25 | श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन | 2003 |
| 26 | राहुल द्रविड़ | 2004 |
| 27 | सौरव गांगुली | 2004 |
| 28 | अनिल कुंबले | 2005 |
| 29 | एमएस धोनी | 2009 |
| 30 | हरभजन सिंह | 2009 |
| 31 | वीरेंद्र सहवाग | 2010 |
| 32 | वीवीएस लक्ष्मण | 2011 |
| 33 | झूलन गोस्वामी | 2012 |
| 34 | युवराज सिंह | 2014 |
| 35 | मिताली राज | 2015 |
| 36 | विराट कोहली | 2017 |
| 37 | गौतम गंभीर | 2019 |
| 38 | जहीर खान | 2020 |
| 39 | गुरचरण सिंह | 2023 |
| 40 | रविचंद्रन अश्विन | 2025 |
| 41 | रोहित शर्मा | 2026 |
| 42 | हरमनप्रीत कौर | 2026 |