Rohit Sharma can turn around anytime, will become the captain of Nita Ambani's enemy team in IPL 2025

Rohit Sharma: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल सीजन 18 यानी आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को रिटेन करने का फैसला कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई ने आगामी सीजन के लिए रोहित को एक बार फिर अपनी टीम का हिस्सा बनाने का फैसला किया है।

लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वह कभी भी पलटी मार सकते हैं और मुंबई का साथ छोड़ उनकी दुश्मन टीम के कप्तान बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर सारा माजरा क्या है और क्या सच में रोहित ऐसा कुछ कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

पलटी मार सकते हैं Rohit Sharma

Rohit Sharma Mumbai Indians

दरअसल, आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले ही मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी छीन ली थी और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नया कप्तान बना दिया था। इस वजह से हिटमैन काफी दुःखी थे और ख़बरें आ रही थीं की वह इस टीम का साथ छोड़ देंगे। लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार हिटमैन ने मुंबई के साथ ही कंटिन्यू करने का फैसला किया है और इसी वजह से मुंबई उन्हें आईपीएल 2025 के लिए रिटेन करने जा रही है।

मगर इसके साथ ही साथ यह भी खबर आ रही है कि वह कभी भी एमआई को धोखा से सकते हैं और नीता अंबानी की राइवल टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का हिस्सा बन सकते हैं।

दिल्ली को ज्वाइन कर सकते हैं रोहित शर्मा

बता दें कि बीते सीजन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कई बार यह कहते सुनाई दिए थे कि वह इस टीम का साथ छोड़ देंगे। लेकिन अभी तक उन्होंने ऐसा नहीं किया है। मगर अब ऐसा हो सकता है। चूंकि हाल ही में आई खबर के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

खबरों की मानें तो दिल्ली आईपीएल 2025 में उन्हें कप्तान पद की भी जिम्मेदारी सौंप सकती है, क्योंकि मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बीते कई सीजन से टीम को लीड कर रहे हैं। मगर ट्रॉफी नहीं जीता सके हैं। हालांकि ऐसा होगा या नहीं यह देखने वाली बात होगी। लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह नीता अंबानी के लिए काफी बड़ा झटका होगा।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे-तीसरे टेस्ट के लिए भारत की नई 15 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित! पंत-रोहित-कोहली बाहर, तो रणजी से इन 3 प्लेयर्स को मौका