Rohit Sharma is the new captain of PBSK, Arshdeep-Sam Curran retained, these 6 players of Preity Zinta retained for IPL 2025

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। लेकिन अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस टीम रोहित शर्मा को रिटेन नहीं कर सकती हैं।

जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि, पंजाब किंग्स (PBKS) रोहित को अपनी टीम में शामिल करने के प्लानिंग बना रही है। जबकि आज हम बात करेंगे कि, पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma बन सकते हैं कप्तान

रोहित शर्मा PBSK के नए कप्तान, तो अर्शदीप-सैम कुरेन रिटेन, IPL 2025 के लिए प्रीति जिंटा के ये 6 खिलाड़ी रिटेन 1

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पंजाब किंग्स में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। क्योंकि, मेगा ऑक्शन के चलते मुंबई रोहित को रिटेन नहीं करना चाहती है। जबकि आईपीएल 2024 में रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद टीम में कई विवाद भी सामने आए हैं।

जिसके चलते अब रोहित भी दूसरी टीम में खेलने के इच्छुक हैं। जिसके चलते अब मीडिया रिपोर्ट्स की खबर आ रही है कि, रोहित को अपनी टीम में शामिल करने के लिए प्रीति जिंटा उनसे बातचीत करने की कोशिश कर रहीं हैं। रोहित को लेकर पंजाब किंग्स पहले भी अपने प्रतिकिर्या दे चुकी है और टीम उन्हें शामिल करने के लिए उत्साहित है।

अर्शदीप और कुर्रन को सकतें हैं रिटेन

आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते पंजाब किंग्स मैनजमेंट अपनी टीम से कुछ स्टार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर पाएगी। हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट्स में यह खुलासा हुआ है कि, अर्शदीप सिंह और सैम कुर्रन को टीम रिटेन करना चाहती है।

Advertisment
Advertisment

क्योंकि, इन दोनों खिलाड़ियों ने पंजाब किंग्स के लिए पिछले कुछ सीजन से शानदार प्रदर्शन किया है। जबकि आईपीएल 2024 में भी अर्शदीप सिंह और सैम कुर्रन ने टीम को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आए थे।

ये खिलाड़ी भी हो सकतें हैं रिटेन

जबकि पंजाब किंग्स अपने स्क्वाड से अर्शदीप सिंह और सैम कुर्रन के अलावा हरप्रीत बरार, आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह को टीम रिटेन करना चाहेगी। क्योंकि, इन तीनों युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया था। पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 में 5 मुकाबले जीत पाई थी और इन सभी जीत में हरप्रीत, आशुतोष और शशांक सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा था।

जिसके चलते पंजाब किंग्स अर्शदीप सिंह, सैम कुर्रन, हरप्रीत बरार, आशुतोष शर्मा, शशांक सिंह को रिटेन कर सकतीं हैं। जबकि टीम इसके अलावा रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। वहीं, बाकी के खिलाड़ियों को टीम ऑक्शन में से खरीद सकती है।

Also Read: 6,6,6,6,6,6,4,4,4,4… 47 चौके 4 छक्के, केएल राहुल ने रणजी में गेंदबाजों को बनाया भर्ता, 448 गेंदों पर खेल डाली इतनी बड़ी पारी