Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 से पहले रोहित शर्मा-ईशान किशन रिलीज! इन 8 बड़े खिलाड़ियों को भी मुंबई इंडियंस ने टीम से निकाला

rohit-sharma-ishan-kishan-released-before-ipl-2025-mumbai-indians-also-removed-these-8-big-players-from-the-team

IPL 2025 की शुरुआत होने में 6 महीने से भी कम का समय रह गया है और सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरू भी कर दी हैं। नवंबर के आखिरी हफ्ते में IPL 2025 का मेगा ऑक्शन होगा। नीलामी जैसे ही खत्म होगी और खिलाड़ी को अपनी-अपनी टीम मिल जाएगी, तो इसके बाद फ्रेंचाइजियों कप्तान के साथ मिलकर रणनीति बनाने पर विचार विमर्श करेंगी।

अब इसी बीच ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि कौन सी फ्रेंचाइजियां किन खिलाड़ियों को रखेंगी और किन्हें रिलीज करेंगी? तो चलिए हम आपको ये थोड़ा सा आईडिया दे देते हैं कि 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस किन्हें रिटेन करेगी और किन्हें रिलीज करेगी।

रोहित-ईशान हो सकते हैं रिलीज

IPL 2025 में रोहित शर्मा शायद ही मुंबई इंडियंस से खेलते हुए दिखाई दें। आईपीएल 2024 से पहले जब रोहित को हटाकर मुंबई ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था, तब हिटमैन और नीता अंबानी के बीच खटपट की बात सामने आई थी। इसके साथ ही KKR से मैच से पहले एक वीडियो भी सामने आया था जहाँ रोहित और नय्यर के बीच बातचीत हो रही थी।

इस वीडियो में रोहित काफी हताश भी दिख रहे थे और इसी के बाद से ये कयास लगाए जाने लगे कि हिटमैन मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे। वहीं, अगर मुंबई रोहित शर्मा को रिलीज कर देती है तो फ्रेंचाइजी के पर्स से 16 करोड़ खाली हो जाएंगे। इसके साथ ही ईशान किशन को भी मुंबई रिलीज कर सकती है। उन्हें 15.25 करोड़ मिलते हैं लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 2024 में तो उन्होंने 14 मैचों में उन्होंने मात्र 320 रन ही बनाए।

ये 8 खिलाड़ी भी हो सकते हैं रिलीज

वहीं, IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस इन 8 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है। इसमें जसप्रीत बुमराह का नाम भी है, जिनको लेकर खबर है कि वो RCB में जा सकते हैं। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव के KKR के कप्तान बनने की खबर है जबकि 6 अन्य खिलाड़ियों में अर्जुन तेंदुलकर, पियूष चावला, डेवाल्ड ब्रेविस, मोहम्मद नबी, नमन धीर, कुमार कार्तिकेय का नाम भी शामिल हो सकता है।

मुंबई इंडियंस का वर्तमान स्क्वॉड

रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (जीटी से ट्रेडेड), टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, विष्णु विनोद, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, ल्यूक वुड

ये भी पढें: 8 नवंबर से अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम का ऐलान! बांग्लादेश SERIES वाले 12 खिलाड़ी शामिल

Mayank Kumar

मेरा नाम मयंक कुमार है और मैं एक क्रिकेट प्रेमी, कंटेंट क्रिएटर और खेलों का सच्चा...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!