Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

रोहित शर्मा या विराट कोहली? अफगानी ऑलराउंडर ने जानें दोनों में से चुना अपना बैटिंग पार्टनर

Rohit Sharma or Virat Kohli? The Afghan all-rounder has chosen his batting partner.

Rohit Sharma and Virat Kohli: विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सिर्फ न आज के बल्कि ओवरऑल क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। दोनों खिलाड़ियों की तुलना करना भी पाप है और रिसेंटली एक इंटरव्यू के दौरान अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने बताया कि दोनों में से कौन उनका फेवरेट बैटिंग पार्टनर है।

इस अफगानी ऑल राउंडर ने बताई अपनी पसंद

दरअसल, हम जिस अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर की बात कर रहे हैं वो हैं गुलाबदीन नायब। हाल ही में जब एक जर्नलिस्ट ने गुलाबदीन से पूछा कि आपका ड्रीम बैटिंग पार्टनर कौन है, रोहित शर्मा या विराट कोहली। जर्नलिस्ट ने कहा, दोनों में से किसी एक को चुन पाना मुश्किल है। लेकिन सवाल यही है और सिर्फ एक को चुनना है, तो आप किसे चुनोगे।

इसका जवाब देते हुए गुलाबदीन नायब ने कहा, दोनों क्रिकेट की दुनिया के काफी बड़े नाम हैं। रोहित ने बीते दो-तीन सालों में काफी कुछ किया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी जीती है, जो कि काफी बड़ी बात है। लेकिन जब एक को चुनना है तो मेरे फेवरेट बैटिंग पार्टनर विराट कोहली होंगे।

गुलाबदीन नायब से सहमति रखते हैं अधिकतर फैंस

Gulbadin Naib gave a statement regarding Rohit Sharma and Virat Kohli
Gulbadin Naib gave a statement regarding Rohit Sharma and Virat Kohli

गुलाबदीन नायब ने विराट कोहली का नाम काफी सोच समझकर लिया और उन्होंने एकदम सही नाम लिया है। विराट कोहली न सिर्फ भारत के बल्कि क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट कोहली ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों पर राज किया है। वह दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं, जिसका डोमिनेंस तीनों फॉर्मेट पर एक लंबे समय तक देखने को मिला। यही कारण है कि विराट कोहली गुलाबदीन के ही नहीं बल्कि कई क्रिकेटर्स के फेवरेट बैटिंग पार्टनर हैं।

यानी कई क्रिकेटर विराट कोहली संग बैटिंग करना पसंद करेंगे। विराट न सिर्फ मॉडर्न डे क्रिकेट फैंस व खिलाड़ियों की पसंद हैं बल्कि क्रिकेट के पुराने दिग्गजों की भी विराट कोहली पसंद हैं। सदी के सबसे महानतम बल्लेबाज रह चुके विवियन रिचर्ड्स, ब्रयान लारा, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर भी विराट की तारीफ करते नहीं थकते।

यह भी पढ़ें: “उसे कोई नहीं निकाल सकता….,” विराट कोहली के सपोर्ट में आए BCCI सचिव देवाजीत सैकिया, गौतम गंभीर पर कसा तंज

कुछ ऐसे हैं Rohit Sharma और Virat Kohli के आंकड़े

बतौर बल्लेबाज विराट कोहली जैसा कोई नहीं है। विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 559 मैचों की 626 पारियों में कुल 28215 रन बनाए हैं। उन्होंने यह कारनामा 52.73 की औसत और 79.62 के स्ट्राइक रेट से किया है। उनके बल्ले से 85 शतक और 146 अर्धशतक आए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 270 रनों का है।

वहीं बात करें रोहित शर्मा की तो उन्होंने 508 इंटरनेशनल मैचों की 541 पारियों में कुल 20109 रन बनाए हैं। उन्होंने इतने रन 42.33 की औसत और 87.34 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 50 शतक और 111 अर्थशतक आए हैं।

FAQs

रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन बेस्ट है?

विराट कोहली

यह भी पढ़ें: नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में डायरेक्ट टीम इंडिया को पहुंचाया फायदा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!