Rohit Sharma: टीम इंडिया (Team India) के वनडे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। फैंस को रोहित का खेलने का अंदाज ही नहीं बल्कि उनका फैशन स्टाइल भी काफी पसंद है। रोहित को फैंस उनके फैशन के लिए भी खूब पसंद करते हैं। आज फैशन के मामले में फैंस केवल फिल्मी दुनिया के अभिनेता या अभिनेत्रियों को ही अनुसरण नहीं करते बल्कि वह क्रिकेटर्स को भी अपनी प्रेरणा मानते हैं।
रोहित (Rohit Sharma) भी उन्हें क्रिकेटर्स में एक है जोकि फैशन के मामले में हमेशा ही फैंस की पसंद होते हैं। दरअसल आज हम रोहित शर्मा की एक ऐसे ही फैशनेबल घड़ी के बारे में बात करने वाले हैं। जिन्हें कुछ पहले रोहित शर्मा पहलने दिखे थे। उस घड़ी की कीमत लगभग 1.32 करोड़ रूपये है। तो आईए जानते हैं क्या है रोहित के इस घड़ी की अलग खासियत-
Rolex की यह लग्ज़री घड़ी पहने दिखे Rohit Sharma
भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दुनिया के लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। फैंस केवल उन्हें क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि उनके फैशन के लिए भी फॉलो करते हैं रोहित जो भी पहनते हैं वह ट्रेंड में आ जाता है वह फैशन का रूप ले लेता है।
अब ऐसे ही रोहित ने हाल ही में एक घड़ी पहनी थी जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है। दरअसल उन्हें हाल ही में युवराज सिंह के साथ Rolex की लग्ज़री घड़ी पहले देखा गया। रोहित ने हाथ में Rolex की यह लग्ज़री घड़ी पहनी हुई थी। यह घड़ी दुनिया भर के कलेक्टर्स की ड्रीम घड़ी में से एक है।
Rohit Sharma wearing Rolex Daytona yellow gold turquoise dial 2025.
Price : 1.32 CR.🔥 pic.twitter.com/qetLoRQ332— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 15, 2025
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025 के लिए की गई 15 सदस्यीय Team India की घोषणा, Jaiswal-Rahul-Iyer को नहीं मिली जगह
क्या है घड़ी की खासियत
इस घड़ी की खासियत की बात करें तो यह 18K येलो गोल्ड केस और ब्रेसलेट, जोकि इसके रॉयल और क्लासी लुक को और बढ़ाता है। साथ ही टर्क्वॉइज़ ब्लू डायल भी है जोकि बेहद यूनिक और लिमिटेड एडिशन स्टाइलिंग के साथ आती है। घड़ी में क्रोनोग्राफ फंक्शन है जोकि इस मॉडल को परफेक्ट स्पोर्ट्स वॉच बनाता है।
जानिए कितनी है कीमत?
अब अगर इस घड़ी की के कीमत की बात की जाए तो रोहित की यह घड़ी लगभग 1.23 करोड़ रूपय की है। इससे पहले भी रोहित शर्मा अपनी घड़ी के लिए चर्चाओं रहे हैं। उन्होंने इससे पहले Audemars Piguet Royal Oak Perpetual Calendar (~₹1.5 करोड़) और Royal Oak Jumbo Extra-Thin (~₹2.46 करोड़) लिया था। रोहित की इन घड़ियों ने एक समय में खूब सूर्खियां बटोरी थी।
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2025 स्क्वॉड के चयन से पहले इस स्टार ऑलराउंडर का करियर तबाह, 5 साल के लिए ICC ने बैन की सुनाई सजा