Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा का हुआ डिमोशन, अब इस खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे हिटमैन

Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी टीम के विश्व  की नंबर 1 टीम बना दिया है। उन्होंने 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने कब्जे में कर लिया है।

लेकिन उसके बाद भी रिपोर्ट आ रही है कि उन्हें कप्तानी पद से हटाकर इस खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाया गया। अपने डिमोशन के बाद रोहित खिलाड़ी की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।

क्या कप्तानी पद से हटाए जा रहे Rohit Sharma?

Rohit Sharma

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक बार फिर से भारत को विश्व चैंपियन बना दिया है। रोहित ब्रिगेड ने 12 साल बाद भारत के खाते में चैंपियंस ट्रॉफी लाई है।

वहीं इसके बाद अब 22 मार्च से आईपीएल का आगाज हो रहा है। जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा नहीं है। उन्हें पिछले साल ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद फैंस द्वारा टीम को काफी ट्रोल भी किया गया था।

हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे रोहित शर्मा

22 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रहेगा। जिसमें मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते नजर आएगें। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हार्दिक की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। हार्दिक को पिछले साल ही मुंबई का कप्तान बना दिया गया था।

हालांकि हार्दिक को ऐसे कप्तान बनाना सभी के लिए काफी चौकाने वाला फैसला था। जिसके बाद से फैंस द्वारा टीम और हार्दिक को काफी ट्रोल किया गया था। जिसका असर टीम पर दिखा और टीम प्वाइंट्ट टेबल में आखिरी नंबर पर थी। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि इसके बाद इस आईपीएल सीजन रोहित को शायद वापस कप्तान बना दिया जाए लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

5 बार IPL चैंपियन रही MI

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है। जिसमें उन्हें 5 बार आईपीएल का खिताब मुंबई के सिर पर सजाया है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।

यह भी पढ़ें: यही तक था सफर, कानों कान किसी को खबर नहीं हुई और इस बूढ़े क्रिकेटर ने किया संन्यास का फैसला!

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!