Posted inक्रिकेट न्यूज़

मुंबई इंडियंस के लिए लगातार फ्लॉप होने के बाद रोहित शर्मा का बड़ा फैसला, बदल रहे टीम की जर्सी

Rohit Sharma

Rohit Sharma: 5 बार की आईपीएल (IPL) चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन अभी तक उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। टीम टूर्नामेंट में लगातार फ्लॉप हो रही है, जिससे फैंस और फ्रेंचाइजी दोनों ही निराश हैं।

वहीं टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में नाकाम हो रहे हैं। रोहित लगातार फेल हो रहे हैं। अगर अब रोहित फॉर्म में वापसी नहीं करते हैं तो टीम का प्लेऑफ तक में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। इसी बीच टीम की जर्सी के बदलाव को लेकर एक खबर आ रही है। क्या है पूरी खबर आईए जानते हैं-

क्या MI बदलेगी अनपी जर्सी?

Rohit Sharma

बात दें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन में मुंबई इंडियंस (MI) को जीत के लिए एक अजब-गजब तरकीब बताई है। जिसमें उन्होंने एमआई की जर्सी में कुछ बदलाव की सलाह दी है। उनका कहना है कि अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को फॉर्म में लाना है तो फ्रेंचाइजी की जर्सी को टीम इंडिया का जर्सी की तरह करनी चाहिए ताकि रोहित उसे पहन कर यह ना सोचे कि वह किसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं, बल्कि उन्हें  ऐसा लगे कि वह भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं और तब उनके बल्ले से रन आना शुरु हो जाएगा।

इस सीजन Rohit Sharma का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बात की जाए तो रोहित इस सीजन फ्लॉप हो रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे जोकि टीम के लिए चिंता का विषय है। बता दें रोहित सीएसके के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे वहीं जीटी के खिलाफ दूसरे मैच में रोहित महज 8 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। अगर एमआई को टूर्नामेंट में आगे लंबा सफर तय करना है तो रोहित को रन बनाने होंगे।

प्लेऑफ में 10वें नंबर काबिज MI

5 बार आईपीएल टाइटल अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस इस सीजन प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे काबिज है। रोहित की एमआई ने अभी तक 2 मैच खेले हैं और दोनो ही मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अभी भी टीम अपनी जीत की तलाश में है। अगर एमआई को लीग में बने रहना है तो उन्हें आज केकेआर के खिालफ मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।

यह भी पढ़ें: लगातार 2 हार के बाद MI की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव! KKR के खिलाफ इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी, स्टार बल्लेबाज को डेब्यू

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!