Rohit Sharma's new team announced for IPL 2025, now Hitman will be seen playing with this team

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीताया। जबकि इससे पहले उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस को 5 बार ट्रॉफी जीता चुकें हैं। जिसके चलते रोहित शर्मा आईपीएल 2025 (IPL 2025) में किस टीम में शामिल होंगे। इस पर चर्चा काफी तेज हो गई है।

बता दें कि, ऐसा माना जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में हिटमैन को रिलीज कर सकती है। जिसके चलते रोहित अब अपना नाम मेगा ऑक्शन में दे सकते हैं। वहीं, इस बीच आईपीएल की एक टीम के फील्डिंग कोच ने बड़ा खुलासा किया है और रोहित को अपनी टीम में शामिल करने की इच्छा जताई है।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma एलएसजी में हो सकते हैं शामिल

IPL 2025 के लिए रोहित शर्मा की नई टीम का हुआ ऐलान, इस टीम से खेलते नजर आएंगे अब हिटमैन 1

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स पहली बार आईपीएल खेली थी। यह टीम पिछले 3 साल से आईपीएल खेल रही है। जबकि अब लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर कहा कि, “अगर रोहित शर्मा नीलामी में आते हैं तो लखनऊ सुपर जायंट्स उनका स्वागत करने के लिए तैयार है। वह इतना महान खिलाड़ी है। हर टीम उसे चुनकर खुश होगी।” जोंटी रोड्स के बयान से ऐसा मालूम हो रहा है कि, लखनऊ टीम हर हाल में रोहित को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है।

मुंबई ने कप्तानी से हटा दिया था

आईपीएल 2024 में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया था। क्योंकि, टीम ने अपने सबसे बेहरतीन कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था और ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था।

Advertisment
Advertisment

रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मुंबई टीम में कई खिलाड़ी खुश नहीं थे। जिसके चलते टीम में दरार पड़ गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस के निर्णय से रोहित शर्मा भी खुश नहीं थे। इस लिए रोहित भी अब मुंबई इंडियंस टीम का साथ छोड़ सकते हैं।

शानदार है रोहित के आकड़े

बात करें अगर, आईपीएल में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की तो उनका प्रदर्शन बतौर कप्तान और बल्लेबाज बेहद ही शानदार रहा है। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 10 साल के कार्यकाल में ही 5 बार चैंपियन बना चुकें हैं। जबकि रोहित ने अबतक आईपीएल 257 मुकाबले खेलें हैं। जिसमें उनके नाम 6628 रन हैं। हिटमैन ने अबतक 2 शतक और 43 अर्धशतक लगाए हैं।

Also Read: 6,6,6,4,4,4,4… इंग्लैंड के काउंटी में चमका कोहली का उतराधिकारी, अंग्रेजों की कुटाई करते हुए जड़ा तूफानी शतक, भारत का झंडा किया ऊँचा