आरपी सिंह (RP Singh): इंडियन क्रिकेट टीम अभी कोई सीरीज नहीं खेल रही है। लेकिन 19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। लेकिन अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जा रहा है।
इंग्लैंड ने अभी हाल ही में खेले गए वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 3-0 से जितने में सफल रही थी। वहीं, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह (RP Singh) का बेटा इंग्लैंड टीम के लिए फील्डिंग करते दिखा।
RP Singh का बेटा बना इंग्लैंड टीम का हिस्सा!
बता दें कि, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड टीम की तरफ से श्रीलंका बल्लेबाजी के दौरान फील्ड पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी आरपी सिंह (RP Singh) का बेटा फील्डिंग करते दिखे। जिसके बाद अब आरपी सिंह के बेटे हैरी सिंह की जमकर चर्चा हो रही है।
हैरी सिंह को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बतौर 12वें खिलाड़ी के रूप मे चुना गया है। जबकि इसके अलावा भी चार्ली बर्नार्ड और केश फोसेंका को भी टीम मे बतौर 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। हैरी सिंह श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड टीम के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रुक की जगह फील्डिंग करने उतरे थे।
पूर्व खिलाड़ी के हैं बेटे
आपको बता दें कि, टीम इंडिया के लिए 1980 की दशक में भारतीय टीम के लिए खेलने वाले आरपी सिंह (RP Singh) का करियर कुछ खास नहीं रहा था।क्योंकि, आरपी सिंह को इंडिया की तरफ से महज 2 वनडे मुकाबला खेलने को मिला था।
आरपी सिंह ने 2 मैचों में एक विकेट अपने नाम कर पाए थे। आरपी सिंह बतौर तेज गेंदबाज थे। लेकिन उनका इंटरनेशनल करियर बहुत ज्यादा नहीं चल पाया। हालांकि, आरपी सिंह का फर्स्ट क्लॉस करियर काफी शानदार रहा है। लेकिन संन्यास लेने के बाद वह इंग्लैंड चले गए।
हैरी ने महज 4 साल से खेलना शुरू किया क्रिकेट
इंग्लैंड टेस्ट टीम का हिस्सा बनने के बाद अब हैरी सिंह का करियर काफी आगे बढ़ सकता है। लेकिन बता दें कि, हैरी सिंह महज 4 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिए थे। जिसके बाद उन्होंने जमकर मेहनत की। हैरी सिंह को इस साल वनडे कप में भी डेब्यू करने का मौका मिला था। जबकि साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हैरी सिंह को अंडर 19 टीम में चुना गया था।