Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

RR vs MI Match Prediction Hindi: कौन फ़तेह करेगा जयपुर का किला? पहली पारी में बनेंगे इतने रन, बॉस बेबी बनाम हिटमैन में कौन मरेगा बाजी?

RR vs MI Match Prediction Hindi: Who will conquer Jaipur Fort? How many runs will be scored in the first innings, who will win between Boss Baby and Hitman?

RR vs MI Match Prediction: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का पहला मैच 50वां मैच इनॉगरल चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (RR vs MI) के बीच खेला जायेगा. इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने सामने आएँगी. इस बार पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की परिस्थिति में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. राजस्थान ने पिछले मैच में रिकॉर्ड जीत जरूर दर्ज की है लेकिन अभी भी उनका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल लग रहा है.

मुंबई की टीम अभी पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम नंबर 8 पर है. तो चलिए जानते हैं कि राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (RR vs MI Match Prediction) के बीच मुकाबले में कौन बाजी मारेगा.

MI vs RR: Pitch Report

RR vs MI Match Prediction Hindi: कौन फ़तेह करेगा जयपुर का किला? पहली पारी में बनेंगे इतने रन, बॉस बेबी बनाम हिटमैन में कौन मरेगा बाजी? 1

मुंबई इंडिंयस और राजस्थान रॉयल्स के बीच ये मैच राजस्थान के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जायेगा. अगर सवाई मन सिंह स्टेडियम के पिच की बात करें, तो यहाँ की पिच बल्लेबाजी के लिए मुफीद मानी जाती है. जिसकी वजह से यहाँ पर बड़े स्कोर देखने को मिलते है और पिछले दो साल में यहाँ पर और भी ज्यादा हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल रहे है.

वहीँ इस ग्राउंड पर ड्यू का भी असर देखने को मिलता है और ड्यू के बाद तो बल्लेबाजी और आसान हो जाती है. क्योंकि इसके बाद गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है इसलिए बड़े शॉट्स आसानी से लग जाते है.

एवरेज स्कोर- 162.8

चेस करते हुए जीतने के चांस- 65 प्रतिशत

हाईएस्ट स्कोर- 217

लोवेस्ट स्कोर- 59

औसत रन प्रति विकेट- 29.20

सबसे ज्यादा किसके लिए उपयुक्त- बल्लेबाजी के लिए

RR vs MI: वेदर रिपोर्ट

वहीँ अगर मौसम की जाए, तो यहाँ पर दिन का मौसम 41 डिग्री रहने वाला है. जबकि शाम के समय 24 डिग्री तक का सकता है. वहीँ अगर हुमिडीटी की बात की जाए तो ये काफी कम रहने वाली है जो कि लगभग 13 परसेंट तक रह सकती है. इस मैच में बारिश के चांस न के बराबर है और हवा की रफ़्तार भी तेज नहीं होने वाली है. इस दिन हवा की रफ़्तार मात्र 4 किमी/घंटा होने वाली है.

तापमान– 41 डिग्री

ह्यूमिडिटी– 13 परसेंट

बारिश के चांस– नहीं है

हवा की रफ्तार– 4 km/h

मौसम पूर्वानुमान– साफ रहेगा

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी

मुंबई इंडिंयस के स्क्वॉड 2025

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर।

RR vs MI: Head To Head

RR                                                                                                                 MI

30                                                    Matches                                                30

15                                                         Won                                                    14

14                                                         Lost                                                     15

1                                                            NR                                                        1

RR vs MI: पॉवरप्ले स्कोर प्रेडिक्शन

पॉवरप्ले स्कोर- 50- 55 रन (मुंबई के लिए)

55-60 रन (राजस्थान के लिए)

मिडिल ओवर प्रेडिक्शन

10 ओवर स्कोर= 100- 105 (मुंबई का स्कोर)

105- 110 (राजस्थान का स्कोर)

(10-16) ओवर = 160-165 (मुंबई का स्कोर)

150-155 (राजस्थान का स्कोर)

टोटल स्कोर प्रेडिक्शन

टोटल स्कोर- 205-215 (मुंबई पहले खेलेगी)

180- 190 (राजस्थान पहले खेलेगी)

RR VS MI: बेस्ट बैट्समैन ऑफ़ द मैच

30 Plus Runs- यशस्वी जायसवाल

30 Plus Runs- सूर्यकुमार यादव

30 Plus Runs- तिलक वर्मा

Below 30 Runs- रोहित शर्मा

Below 30 Runs- नमन धीर

Below 30 Runs- रियान पराग

RR vs MI: बेस्ट बॉलर ऑफ़ द मैच

2 या 2 Plus Wicket- ट्रेंट बोल्ट

2 या 2 Plus Wicket- दीपक चाहर

2 या 2 Plus Wicket- वनिंदु हसारंगा

Below 2 Wicket- संदीप शर्मा

Below 2 Wicket- महेष तीक्षणा

Below 2 Wicket- हार्दिक पांड्या

इंजरी अपडेट-

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चोटिल चल रहे है और वो इस मैच से भी बाहर हो गए है. उनकी अब्सेंसे में रियान पराग कप्तानी संभाल रहे है.

मुंबई इंडियंस के खेमे से किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर नहीं आयी है.

बेंच पर बैठे प्लेयर-

RR- संजू सैमसन, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा।

MI- कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, सत्यनारायण राजू,

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर- विग्नेश पुथुर

RR vs MI Match Prediction

वहीँ अगर राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मैच प्रेडिक्शन की बात की जाए, तो मुंबई की टीम ने ख़राब शुरुआत के बाद अब फॉर्म में वापसी कर ली है और उनको रोकना नामुमकिन लग रहा है. मुंबई की टीम का हर बेस कवर है जबकि राजस्थान की टीम पिछले मैच में जरूर जीती है लेकिन उसके पहले वो तीन मैच आखिरी ओवर में हार कर आ रही है और उनके ओपनर्स को छोड़कर बाकी कोई भी बल्लेबाज दबाव में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहा है.

राजस्थान ने पिछले मैच भी वैभव के कमाल के चलते जीता था और जिस तरीके से मुंबई की टीम के पास गेंदबाजी और बल्लेबाजी चल रही है उसको देखकर उनके इस मैच में जीतने के चांस बहुत ज्यादा है. मुंबई की टीम इस मैच को जीतकर जीत का छक्का लगाना चाहेगी.

मैच विनर- मुंबई इंडिंयस

डिस्क्लेमर- ये लेखक और हमारे एक्सपर्ट्स की निजी राय है कि इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम मैच जीत सकती है. ये प्रेडिक्शन आंकड़ों और हालिया फॉर्म को देखते हुए की गयी है.

Also Read: अगर टीम इंडिया में आए Vaibhav Suryavanshi, तो इस बल्लेबाज का भी होगा केएल राहुल वाला हाल, खेलेगा मिडिल आर्डर

Akash Awasthi

आकाश अवस्थी एक कंटेंट राइटर है मेरी रुचि खेल विशेषकर क्रिकेट और पॉलिटिक्स में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!