Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

RR vs MI: 12 सालों के बाद मुंबई ने राजस्थान को हराया, तो रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए रचा इतिहास, मैच में बने कुल 15 बड़े रिकॉर्ड्स

RR vs MI
RR vs MI

आईपीएल 2025 का 50वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (RR vs MI) के रूप में जयपुर के मैदान में खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने मुकाबले में 20 ओवरों में 2 विकेटों के नुकसान पर 217 रन बनाए।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 16.1 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 117 रन बनाए और इस मुकाबले में राजस्थान को 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (RR vs MI) मुकाबले के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं और हम सभी रिकॉर्ड्स को विस्तार से बताने जा रहे हैं।

RR vs MI मुकाबले के दौरान बने कुल रिकॉर्ड्स

RR vs MI: Mumbai defeated Rajasthan after 12 years, Rohit Sharma created history for Mumbai Indians, a total of 15 big records were made in the match
RR vs MI: Mumbai defeated Rajasthan after 12 years, Rohit Sharma created history for Mumbai Indians, a total of 15 big records were made in the match

1. इस सीजन खेले गए 11 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी ने दूसरी बार 50 रन से अधिक रन जोड़े हैं।

2. आईपीएल 2025 में बिना विकेट लिए पावरप्ले में गेंदबाजी करने वाली टीम

5 – राजस्थान रॉयल्स*
4 – पंजाब किंग्स
4 – कोलकाता नाइट राइडर्स
3 – मुंबई इंडियंस

3. टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

8871 – विराट कोहली (RCB)
6008* – रोहित शर्मा (MI)
5934 – जेम्स विंस (Hampshire)
5528 – सुरेश रैना (CSK)
5269 – एमएस धोनी (CSK)

4. आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

पहले 5 मैच: 0, 8, 13, 17, 18
आखिरी 5 मैच: 26, 76*, 70, 12, 53

5. राजस्थान के खिलाफ मुंबई के द्वारा की गई शतकीय साझेदारियां

163* – सचिन तेंदुलकर और ड्वेन स्मिथ, 2012
120 – माइक हसी और लिंडल सिमंस, 2014
116 – रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा, 2025* (RR vs MI)

6. मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रोहित शर्मा के 6 हजार रन पूरे हो गए हैं।

7. लगातार 25+ रन बनाने वाले बल्लेबाज

11 – सूर्यकुमार यादव (2025)*
10 – रॉबिन उथप्पा (2014)
9 – स्टीव स्मिथ (2016-17)
9 – विराट कोहली (2024-25)
9 – साई सूदर्शन (2023-24)

8. आईपीएल 2025 में स्वीप शॉट खेलते हुए सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

अटेम्पट: 45
रन: 136
स्ट्राइक रेट: 302.22
4s/6s: 19/8

9. एक आईपीएल पारियों में टॉप-4 से अधिक बल्लेबाजों के द्वारा बनाए गए 40+ रन

4 – चेन्नई बनाम राजस्थान, 2011
4 – लखनऊ बनाम पंजाब, 2023
4 – हैदराबाद बनाम मुंबई, 2024
4 – मुंबई बनाम राजस्थान, 2025

10. यह पहली मर्तबा हुआ है जब किसी टीम के टॉप-4 बल्लेबाजों ने 45 से अधिक रन बनाए हों।

11. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार्दिक पंड्या के आकड़े

पारियां: 15
रन: 506
औसत: 72.28
स्ट्राइक रेट: 173.28
अर्धशतक: 2

12. जयपुर के मैदान में बने सर्वाधिक स्कोर

217/6 – SRH vs RR, 2023
217/2 – MI vs RR, 2025*
214/2 – RR vs SRH, 2023
212/2 – RR vs GT, 2025
209/4 – GT vs RR, 2025

13. ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के आकड़े

पारी: 4
रन: 23
गेंद: 13
आउट:2

14. नीतीश राणा का बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ आकड़े

पारियां: 6
रन: 37
गेंद: 24
आउट: 3
औसत: 12.33

15. मुंबई इंडियंस ने साल 2012 के बाद पहली बार राजस्थान रॉयल्स की टीम को उनके घरेलू मैदान में हराया है। 

इसे भी पढ़ें – RR vs MI Match Highlights: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान से लिया पुराना बदला, कप्तान पराग की इस गलती की वजह से हारे राजस्थानी रजवाड़े 

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!