आईपीएल 2025 (IPL 2025): आईपीएल 2025 (IPL 2025) को शुरू होने में अभी कुछ समय है लेकिन अभी से फ्रेंचाइजी तैयारी में जुट गई है। उन्होंने मेगा ऑक्शन में इसी को देखते हुए टीम बनाई थी कि ये खिलाड़ी हमें खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा सकते है।
ऐसे ही दिल्ली कैपिटल की टीम ने भी एक खिलाड़ी को अच्छी खासी रकम देकर खरीदा है लेकिन वो आईपीएल से पहले बुरी तरह फ्लॉप हो रहा है और उसको खेलते हुए देखकर ऐसा लग रहा है जिसे दिल्ली को टीम के पैसे बर्बाद चले गए।
हैरी ब्रुक का IPL 2025 से पहले बल्ला हुआ शांत
दरअसल ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक है। हैरी ब्रुक को दिल्ली ने इस बार आईपीएल ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपयों में खरीदा है, लेकिन वो लगातार फ्लॉप हो रहे है। हैरी ब्रुक फिलहाल भारत के दौरे पर है जहां पर वो टी20 टीम में भी शामिल थे।
टीम इंडिया ने ये सीरीज 4–1 से अपने नाम की थी। हैरी ब्रुक को इस दशक के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन्होंने उसकी झलक भी दिखाई है और उन्होंने रन बनाकर अपना नाम भी कमाया है, लेकिन भारतीय परिस्थितियों में ब्रुक का बल्ला हमेशा खामोश ही रहा है।
स्पिनर्स के सामने ब्रुक ने टेके घुटने
इंडिया के खिलाफ हुई इस टी20 सीरीज में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए है। उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 18.20 की औसत और 143 के स्ट्राइक रेट से 91 रन बनाए है, जिसमें 51 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है।
वो इस पूरी सीरीज में भारत के स्पिन गेंदबाजों को खेलने में नाकाम हो रहे थे। पहले मैच में स्पिन को न समझ पाने के चक्कर में वो बोल्ड भी हो गए थे जिसके बाद उन्होंने धुंध को अपने विकेट का कारण बताया था, लेकिन असलियत ये है कि स्पिन के सामने वो बहुत कमजोर है।
आईपीएल 2023 में भी फ्लॉप रहे थे ब्रुक
यहीं नहीं दिल्ली ने उनको मध्यक्रम के लिए चुना है जो कि ताबड़तोड़ रन बना सकें लेकिन बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज गेंदबाजी करते है और उनको खेलने में ब्रुक को काफी दिक्कत आती है। ब्रुक इसके पहले भी आईपीएल में खेल चुके है और उसमें उन्होंने कुछ खास नहीं किया था। उन्होंने उस आइपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल था।
जिसमें उन्होंने 11 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 21 की औसत और 123 के स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 100 रन था बाकी 10 पारियों में वो कुल मिलाकर 90 रन ही बना पाए थे और उस दौरान उनका औसत 21 से गिरकर 9 का हो जाता है।