Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

चीते की रफ्तार से दौड़ विहान ने बचाई पाकिस्तानी प्लेयर की जान, आर या पार करने को तैयार थे वैभव सूर्यवंशी

चीते की रफ्तार से दौड़ विहान ने बचाई पाकिस्तानी प्लेयर की जान, आर या पार करने को तैयार थे Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi aggression against Pakistani Player: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (1 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से अहम मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 58 रनों से जबरदस्त जीत हासिल की। इस मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी बल्ले के साथ ज्यादा योगदान नहीं दे पाए लेकिन फील्ड पर उनका आक्रामक रवैया चर्चा में रहा।

पाकिस्तान की पारी के दौरान जब छठा विकेट गिरा तो वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) बहुत ही आक्रामक अंदाज में नजर आए और तेजी से विपक्षी बल्लेबाज की तरफ बढ़ते नजर आए लेकिन फिर गेंदबाज विहान मल्होत्रा ने उन्हें रोक लिया।

पाकिस्तानी खिलाड़ी को मारने दौड़े वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)

चीते की रफ्तार से दौड़ विहान ने बचाई पाकिस्तानी प्लेयर की जान, आर या पार करने को तैयार थे Vaibhav Suryavanshi

दरअसल, पाकिस्तान की पारी का 37वां ओवर विहान मल्होत्रा कर रहे थे और उस समय विपक्षी टीम 5 विकेट गिर चुके थे। ओवर की आखिरी गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज अली हसन बलोच ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए। इसी वजह से बल्ले का ऊपरी किनार लेकर गेंद हवा में चली गई और शॉर्ट फाइन लेग पर फील्डर दीपेश देवन्द्रन ने एक आसान सा कैच लपक लिया।

इसके बाद, विहान मल्होत्रा जश्न मना रहे थे लेकिन तभी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आउट होकर जा रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन बलोच की तरफ आक्रामक अंदाज में बढ़ते नजर आए और गुस्से में कुछ बोल भी रहे थे। यह देख विहान तुरंत वैभव की तरफ गए और उन्हें संभाला। ऐसा लग रहा था कि अगर विहान ने वैभव को कंट्रोल न किया होता तो फिर मामला बिगड़ जाता। हालांकि, समय रहते विहान ने वैभव को संभाल लिया और फिर तब तक अन्य खिलाड़ी भी पास आगे और विकेट का जश्न मनाने लगे। इस पूरे वाकये का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

आप भी देखिए वीडियो:

कैसा रहा मैच का हाल

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज जरूरी थी। ऐसे में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को 252 पर रोक दिया। भारत के लिए एक समय यहां तक पहुंचना भी मुश्किल ही नजर आ रहा था, क्योंकि टॉप 3 बल्लेबाज जल्दी ही आउट गए थे, जिसमें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने सबसे ज्यादा 30 रनों का योगदान दिया। हालांकि, बाद में वेदांत त्रिवेदी ने 68 रन बनाकर भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल सुभान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को भारत से मिले 253 के लक्ष्य को 33.3 ओवर में चेज करना था लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रयास नहीं दिखा। पाकिस्तान ने शुरुआत से ही संभलकर बल्लेबाजी की और तेजी से रन नहीं बनाए। ऐसा लगा कि वे सिर्फ जीत दर्ज करना चाहते हैं, जो काफी हद तक संभव नजर आ रही थी क्योंकि उसने 2 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए थे। हालांकि, यहां से कोलैप्स शुरू हुआ और फिर पूरी टीम 46.2 ओवर में 194 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे और खिलान पटेल ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए।

पाकिस्तान के खिलाफ जीत से भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। अब 4 फरवरी को उसका सामना अफगानिस्तान से हरारे में होगा।

FAQs

किस पाकिस्तानी खिलाड़ी की तरफ वैभव सूर्यवंशी आक्रामक अंदाज में बढ़ रहे थे?
अली हसन बलोच
अंडर-19 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को कितने रनों से हराया?
58 रन

यह भी पढ़ें: इंडिया के साथ मैच नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम, पाक सरकार ने दिए अपने स्क्वाड को सख्त आदेश

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!