Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

SA vs AFG : अफगानिस्तान को मिली लगातार दूसरी हार, साउथ अफ्रीका को डबल सुपर ओवर में रौंदा, टूर्नामेंट से हुई लगभग बाहर

SA vs AFG

SA vs AFG : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान की सुपर 8 में लगातार दूसरी बार जगह बनाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है । अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप डी (SA vs AFG) के इस बेहद रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने दमदार जज़्बा दिखाया, लेकिन अंततः उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा।

मुकाबला इतना करीबी था कि आखिरी गेंद तक नतीजा तय नहीं हो सका। हालांकि दो मैचों में लगातार दो हार के बाद अब अफगानिस्तान के लिए अगले दौर की राह बेहद कठिन हो गई है।

साउथ अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाज़ी

Tristan Stubbs and David Miller tied the Super Over, Afghanistan vs South Africa, T20 World Cup, Ahmedabad, February 11, 2026

अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले (SA vs AFG) में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 187/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कप्तान एडेन मार्करम सस्ते में आउट हो गए, लेकिन क्विंटन डी कॉक और रयान रिकलेटन ने पारी को मजबूती दी। दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने 61 गेंदों में 116 रनों की शानदार साझेदारी की और अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। डी कॉक ने 41 गेंदों में 59 रन बनाए, जबकि रिकलेटन ने सिर्फ 28 गेंदों में 61 रन ठोक दिए।

निचले क्रम में डेवाल्ड ब्रेविस (23) , मार्को जानसेन (16) और डेविड मिलर (20) ने उपयोगी योगदान दिया, जिससे टीम 187 रन तक पहुंच सकी। गेंदबाज़ी में अफ़ग़ानिस्तान की ओर से आज़मात्तुल्लाह ओमरज़ाई ने तीन , कप्तान राशिद खान ने दो और फ़ज़ालहक़ फ़र्रुक़ी ने एक विकेट लिया।

गुरबाज़ की तूफानी पारी

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत धमाकेदार रही। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने आते ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया और चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। पहले चार ओवर में ही टीम ने 50 रन बना लिए। हालांकि 51/0 से स्कोर 52/3 हो जाने के बाद टीम दबाव में आ गई, लेकिन गुरबाज़ डटे रहे। उन्होंने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और कुल 84 रन बनाए। उनकी पारी में सात छक्के और चार चौके शामिल थे। अज़मतुल्लाह उमरज़ई और राशिद खान ने भी अहम रन जोड़े और मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया।

आखिरी ओवर का रोमांच और पहला सुपर ओवर

आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। कगिसो रबाडा ने शुरुआत में नो बॉल और वाइड फेंककर दबाव बढ़ा दिया, जिसका फायदा उठाकर अफगानिस्तान ने स्कोर बराबर कर लिया। 20 ओवर के बाद दोनों टीमें 187 रन पर बराबर रहीं और मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने भी 17 रन बनाकर मुकाबले को दूसरे सुपर ओवर तक खींच दिया।

SA vs AFG : दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की जीत

दूसरे सुपर ओवर (SA vs AFG) में डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 23 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही जब केशव महाराज ने मोहम्मद नबी को जल्दी आउट कर दिया।

गुरबाज़ ने फिर से छक्कों के साथ उम्मीद जगाई, लेकिन टीम 19/2 तक ही पहुंच सकी और चार रन से मुकाबला हार गई। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि अफगानिस्तान की टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की संभावना लगभग समाप्त हो गई है।

ये भी पढ़े : पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान की टीम इंडिया को गीदड़ भभकी, बोले ‘हम इस बार उनके खिलाफ….

FAQS

दक्षिण अफ्रीका और अफ़ग़ानिस्तान के मुकाबला में कितने सुपर ओवर हुए ?

2

 

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!