Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

साहिबजादा फरहान vs विराट कोहली: 46 टी20I मैचों के बाद दोनों बल्लेबाजों की तुलना, जानें किसका औसत-स्ट्राइक रेट बेहतर

Sahibzada Farhan vs विराट कोहली: 46 टी20I मैचों के बाद दोनों बल्लेबाजों की तुलना, जानें किसका औसत-स्ट्राइक रेट बेहतर

Sahibzada Farhan vs Virat Kohli: पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई जबरदस्त रिकॉर्ड बनाकर खुद का नाम सुर्ख़ियों में ला दिया है। टूर्नामेंट के आगाज से पहले शायद ही किसी ने सोचा था कि यह युवा खिलाड़ी अपने बल्ले के कमाल से इतिहास रचेगा। शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर साहिबजादा ने टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा सेंचुरी का रिकॉर्ड बना दिया, क्योंकि यह उनका दूसरा शतक था।

वहीं, अपनी इस शतकीय पारी के दौरान साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया, जो अभी तक विराट कोहली के नाम दर्ज था। इसी वजह से दोनों बल्लेबाजों की तुलना हो रही है। तो चलिए जानते हैं 46 टी20आई के बाद किसके आंकड़े बेहतर हैं, क्योंकि साहिबजादा ने अभी तक इतने ही मैच खेले हैं।

46 T20I के बाद साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) के आंकड़े

Sahibzada Farhan vs विराट कोहली: 46 टी20I मैचों के बाद दोनों बल्लेबाजों की तुलना, जानें किसका औसत-स्ट्राइक रेट बेहतर

दाएं हाथ के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने पाकिस्तान के लिए अपना T20I डेब्यू साल 2018 में किया था लेकिन शुरूआती कुछ सालों में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। हालांकि, अब पाकिस्तान की टीम युवाओं को मौके दे रही हैं। इसी वजह से साहिबजादा पर भरोसा जताया गया और वो लगातार खेलते नजर आ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं।

अभी तक साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने अपने T20I करियर के 46 मैचों में 45 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान 30.34 की औसत से 1305 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 136.64 का है। उनके बल्ले से 2 शतक और 10 अर्धशतकीय पारियां भी आ चुकी हैं।

विराट कोहली के 46 T20I के आंकड़े

टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने साल 2010 में सबसे छोटे फॉर्मेट में डेब्यू किया था और कुछ ही समय में अहम बल्लेबाज बन गए थे। कोहली ने अपनी निरंतरता से सभी को हैरान कर दिया था और कई सालों तक उनका औसत तीनों ही फॉर्मेट में 50 से ज्यादा का रहा। सबसे छोटे फॉर्मेट में कोहली ने खूब रन बनाए और भारत के लिए रोहित शर्मा के बाद, सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

अगर कोहली के 46 टी20 के आंकड़ों पर नजर डालें तो काफी जबरदस्त हैं। इस दौरान उन्हें 42 पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसमें कोहली ने 56.20 की औसत से 1686 रन बनाए। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 134.99 का रहा।

साहिबजादा फरहान या विराट कोहली: 46 T20I के बाद जानें किसका पलड़ा भारी

टी20 इंटरनेशनल में साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) और विराट कोहली के 46 मैचों के के आंकड़ों की तुलना करें तो रनों के मामले में विराट आगे हैं। विराट ने 381 रन ज्यादा बनाए हैं। औसत के मामले में भी कोहली आगे हैं और उन्होंने साहिबजादा की तुलना में लगभग 26 की ज्यादा औसत से अपने रन स्कोर किए हैं। हालांकि, स्ट्राइक रेट के मामले में साहिबजादा थोड़ा आगे हैं, क्योंकि उनका स्ट्राइक रेट 136 से ज्यादा का है, जबकि विराट का लगभग 135 है। ऐसे में दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। हालांकि, फरहान इस दौरान दो शतक लगा चुके हैं, जबकि कोहली ने एक भी शतक नहीं लगाया था।

इसके बावजूद, रनों और औसत के मामले में विराट कोहली का पलड़ा भारी है। इसी वजह से यह कहना गलत नहीं होगा कि 46 T20I में साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) को कोहली ने पीछे छोड़ा।

FAQs

विराट कोहली ने साहिबजादा फरहान से 46 T20I में कितने ज्यादा रन बनाए हैं?
381 रन
46 T20I के आंकड़ों की तुलना के आधार पर साहिबजादा फरहान और विराट कोहली में से कौन बेहतर है?
विराट कोहली

यह भी पढ़ें: T20WC के तुरंत बाद बदलेगा फॉर्मेट, भारत इस देश से खेलेगा ODI और टेस्ट सीरीज

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!