ICC Rankings Update: टी20 वर्ल्ड 2026 से पहले आईसीसी ने साप्ताहिक रैंकिंग अपडेट जारी कर दिया है। 7 फरवरी से जब टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा, तो 20 टीमों के खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे, जिसके कारण काफी फेरबदल देखने को मिलेंगे। फिलहाल, जो अपडेट जारी हुआ है, उसमें पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के कारण बड़ा बदलाव हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी सैम अयूब ICC Rankings में फिर से नंबर 1 ऑलराउंडर बन गए हैं। अयूब को अपने धमाकेदार प्रदर्शन से एक स्थान का फायदा हुआ है।
सैम अयूब फिर से बने ICC Rankings में T20I के नंबर 1 ऑलराउंडर

पाकिस्तान ने अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इस सीरीज में सैम अयूब का प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने तीन पारियों में 40 की औसत से 120 रन बनाए, जिसमें आखिरी मैच में आई अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। अयूब ने गेंदबाजी में भी काफी अच्छा किया और 20.33 की औसत से 3 विकेट झटके।
इसी ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण सैम अयूब ने एक स्थान के फायदे से एक बार फिर ICC Rankings में पहला स्थान हासिल कर लिया। अयूब ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को रिप्लेस किया है, जो एक स्थान के नुकसान से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। अयूब की रेटिंग 290 है, जबकि रजा की रेटिंग 289 है। दोनों की रेटिंग में ज्यादा अंतर नहीं है, ऐसे में इनके बीच टी20 वर्ल्ड कप के दौरान नंबर 1 ऑलराउंडर बनने की दिलचस्प रेस देखने को मिल सकती है।
अगर ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप 10 में नजर डालें तो भारत के दो खिलाड़ी शामिल हैं। हार्दिक पांड्या 247 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में अच्छा करने वाले शिवम दुबे दो स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 186 है।
ICC Rankings में अभिषेक शर्मा टॉप पर कायम, ये भारतीय भी टॉप 10 का हिस्सा
अगर बल्लेबाजों की ICC Rankings की बात करें तो भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी नंबर 1 की पोजीशन बरकरार रखी है। अभिषेक ने न्यूजीलैंड सीरीज में अच्छा किया, इसी का फायदा उन्हें मिला है। उनकी रेटिंग 917 है। दूसरे और तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के फिल साल्ट और जोस बटलर हैं। वहीं, चौथे स्थान पर भारत के तिलक वर्मा हैं, जो न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इंजरी के कारण नहीं खेल पाए थे, जिसकी वजह से उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है।
टॉप 10 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी बरकार हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान सूर्यकुमार ने अपनी खोई हुई फॉर्म हासिल कर ली और कुछ कमाल की पारियां खेली। इसकी वजह से वो एक स्थान के फायदे से छठे स्थान पर आ गए हैं।
ICC Rankings में भारतीय गेंदबाजों का ऐसा है हाल
भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ICC Rankings में टी20 इंटरनेशनल के नंबर 1 गेंदबाज बने हुए हैं। वरुण को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों में आराम भी दिया गया लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी पोजीशन बरकरार रखी है। हालांकि, उनके अलावा टॉप 10 में अन्य कोई भारतीय मौजूद नहीं हैं। टॉप 10 के बाहर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह दो स्थान के फायदे से 14वें स्थान पर आ गए हैं लेकिन जसप्रीत बुमराह को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वो 15वें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं, अक्षर पटेल तीन स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर आ गए हैं।
FAQs
ICC Rankings में नंबर 1 T20I ऑलराउंडर के रूप में सैम अयूब ने किसे रिप्लेस किया है?
टी20आई रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के कितने बल्लेबाज शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: जोस बटलर vs सूर्यकुमार यादव के T20I आंकड़ों की तुलना, STATS से समझें कौन सा बल्लेबाज ज्यादा खतरनाक