IPL 2025: आज क्रिकेट के फैंस के आईपीएल का मजा दोगुना है क्योंकि आज डबल हेडर मुकाबला है। आज दिन में PBKS vs RCB का मैच खेला जाएगा तो वहीं शाम में MI vs CSK के बीच कांटे की टक्कर होगी। इस लीग में क्रिकेटर्स अपने पूरे जोश के साथ खेलते हैं।
लेकिन में एक ऐसा दिग्गज खिलाड़ी मौजूद है जिसके क्रिकेट के जज्बे को फैंस सलाम कर रहे हैं। वह केवल फैंस की खुशी के लिए पूरी तरह फिट ना होने के बावजूद IPL 2025 के सभी मैच खेल रहा है। आईए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी-
IPL 2025 में फैंस के खातिर खेल रहा है सभी मैच
दरअसल हम यहां पर किसी और की नहीं बल्कि फैंस के चहेते कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की बात कर रहे हैं। धोनी केवल और केवल अपने फैंस की खुशी के लिए खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी के दौरान साफ असहज देखा जा सकता है लेकन उसके बाद भी वह टीम और अपने फैंस के लिए सभी मैच खेल रहे हैं। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशजनक रहा। साथ ही टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज के चोटिल हो जाने के कारण इस सीजन धोनी ही सीएसके की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं।
LSG के खिलाफ मैच में असहज दिखे धोनी
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए आखिरी मैच में महेंद्र सिंह धोनी थोड़े से असहज दिखे। धोनी इस मैच में लंगड़ाते हुए चले। वह उस मैच में अपनी शारीरिक क्षमता में नहीं दिखे। वह मैच के बीच में अतिरिक्त रन लेने से भी परहेज कर रहे थे वह केवल बड़े शॉट्स की ओर ही जा रहे थे। उन्हें जब उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ मैच का पुरस्कार लेने जाते समय भी लंगड़ाते हुए जाते दिखे।
वीडियो में लंगड़ाते दिखे धोनी
बता दें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के बाद धोनी का एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर फैंस चिंता में डूब गए हैं। दरअलल धोनी मैच के बाद होटल जाते समय काफी तकलीफ में दिखे। वह लंगड़ाते हुए दिखे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
Thala Dhoni limping , Hopefully not a serious one pic.twitter.com/cYfPOpWARG
— Chakri Dhoni (@ChakriDhonii) April 15, 2025
यह भी पढ़ें: Indian Cricketer का अजीबों गरीब कारनामा 66 साल की उम्र रचाई शादी, 28 साल छोटी लड़की से किया विवाह