Sanju Samson, ICC T20 Ranking: हाल ही में आई आईसीसी टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में काफी बड़ा उलट फिर देखने को मिला है। भारत के दो स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और संजू सैमसन ने काफी अच्छी चलांग लगाई है। जबकि अभिषेक शर्मा लगातार मैचों में फ्लॉप होने के बावजूद पहले नंबर पर अभी भी पकड़ बनाए हुए हैं। तो आइए सभी प्लेयर्स के रैंकिंग्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
आईसीसी ने जारी की ताजा रैंकिंग
बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी हर हफ्ते बुधवार को रैंकिंग उपडेट करता है और हाल ही में जब रैंकिंग अपडेट की गई तो काफी बड़ा उलट फेर देखने को मिला, क्योंकि रिसेंटली टी२० वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कई बेहतरीन मुकाबले खेले गए और इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन भी किया। इसके बलबूते संजू सैमसन ने काफी लंबी चलांग लगाई है। आईसीसी वहीं ईशान किशन को भी फायदा हुआ है।
टॉप 10 में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

बता दें कि आईसीसी टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग्स में टॉप 10 में एक दो नहीं बल्कि 4 इंडियन खिलाड़ी मौजूद हैं और ये खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव हैं।
अभिषेक शर्मा 874 रेटिंग के साथ नंबर वन वहीं ईशान किशन 783 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर हैं। तिलक वर्मा 749 के साथ छठे जबकि सूर्यकुमार यादव 739 के साथ सातवें पायदान पर हैं। मालूम हो कि अभिषेक शर्मा लगातार मैच में फ्लॉप होने के बाद भी टॉप पर कब्जा जमाए बैठे हैं। जबकि ईशान किशन ने पथुम निसानका को पीछे छोड़ चौथे नंबर पर खुद को ला लिया है। तिलक वर्मा ने सूर्यकुमार यादव को एक पायदान नीचे खसका खुद को छठे जबकि सूर्या को सातवें नंबर पर भेज दिया है।।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान तय, अब ये 2 खिलाड़ी संभालेंगे टीम की कमान
इस जगह हैं संजू सैमसन
इस समय सबसे ज्यादा चर्चा जिस खिलाड़ी की हो रही है वो हैं संजू सैमसन। भारत के स्टार विकेटकीपर और टी20 वर्ल्ड कप 2026 कैंपेन के अब तक के सबसे बड़े महानायक संजू सैमसन इस समय 40वें नंबर पर हैं। लेकिन इससे पहले वो 65वें नंबर पर थे। उन्होंने सीधा 25 प्लेयर्स को पार करते हुए 40 में नंबर पर कब्जा जमाया है।
इस समय उनका रेटिंग पॉइंट 549 है और अगर वो सेमीफाइनल और अगर इंडिया फाइनल में गई तो वहां भी अच्छा प्रदर्शन कर देते हैं, तो क्या पता इस 25 के बदले अगली बार वो सीधा 30 या 35 की चलांग लगा दें।
टॉप 10 में हैं ये खिलाड़ी
बता दें कि इस समय आईसीसी टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों के टॉप 10 रैंकिंग में नंबर वन पर अभिषेक शर्मा जबकि दूसरे पर शाहिबजादा फरहान, तीसरे पर फिल साल्ट, चौथे पर ईशान किशन, पांचवें पर पथुम निसानका, छठे पर तिलक वर्मा, सातवें पर सूर्यकुमार यादव, आठवें पर डेवाल्ड ब्रेविस, नवें जोस बटलर और दसवें पर टिम साइफर्ट हैं।
FAQs
ICC T20 Ranking का नंबर 1 बल्लेबाज कौन है?
यह भी पढ़ें: PCB ने चौंकाया, बांग्लादेश के खिलाफ बाबर ड्रॉप, शाहीन अफरीदी बने कप्तान, ऐसा 15 सदस्यीय स्क्वाड