Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

POTM जीतते ही संजू सैमसन का चौंकाने वाला बयान, सफलता का क्रेडिट कोच गौतम गंभीर को नहीं बल्कि इन्हें दिया

Sanju Samson's Shocking Statement After Winning POTM: Credits Success Not to Coach Gautam Gambhir, But to This Person

संजू सैमसन (Sanju Samson) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 321 रन बनाए और तीन अर्धशतक जड़े। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मस्ट विन मुकाबले में अर्धशतक फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक और फिर फाइनल में भी एक कमाल की पारी खेली।

लगातार मैच में दमदार प्रदर्शन के चलते और टीम को जीत दिलाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया। ऐसे में हाल ही में इसको लेकर बात करते हुए उन्होंने काफी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पीछे किसका हाथ है।

Sanju Samson ने बताए सभी राज

Sanju Samson revealed all the secrets
Sanju Samson revealed all the secrets

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच जीतने के बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बताया कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने उन्हें फार्म में लौटने, कॉन्फिडेंस हासिल करने में काफी मदद की। संजू ने बताया कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर से बात की और पूछा कि वो किस तरह से बेहतर कर सकते हैं।

इसके बाद सचिन ने उन्हें कई अहम सलाह दिए और लगातार फॉलो अप लेते रहे, जिसका परिणाम यह रहा कि संजू हर मैच में कमाल करते दिखे और अंत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के साथ ही साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया। अब घर जाकर उन्होंने एक और बड़ा बयान दिया है।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup में किसे मिले 10/10 और कौन रहा फेल? देखें सभी भारतीय खिलाड़ियों की रेटिंग पॉइंट्स

संजू सैमसन ने की इनकी तारीफ

फॉर्म में लौटने और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कहर ढाने के बाद अपने घर लौटने पर संजू सैमसन का काफी भव्य स्वागत किया गया और बाद में जब मीडिया से उनकी बातचीत हुई तब इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि न्यूज़ीलैंड टी20 सीरीज के बाद फॉर्म में न होने के चलते वो काफी परेशान थे और उन्हें यकीन हो गया था कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग 11 में उन्हें मौका नहीं मिलेगा।

लेकिन इस दौरान उनके तमाम फैंस ने उनको काफी सपोर्ट किया। लगातार प्रेयर्स की साथ ही उनकी पत्नी हमेशा उनके साथ रहीं और उनका सपोर्ट करते रहीं। संजू ने ये भी बताया कि आज वो जहां भी हैं, इसमें उनके माता-पिता का काफी अहम रोल रहा है।

कुछ ऐसे हैं संजू सैमसन के ओवरऑल इंटरनेशनल आंकड़े

31 वर्षीय संजू सैमसन ने अब तक 62 टी20 मैचों की 54 पारियों में कुल 1399 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 111 के बेस्ट स्कोर के साथ 3 शतक और 6 अर्धशतक आए हैं। उन्होंने 28.55 की औसत और 156.83 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। संजू ने इस दौरान 16 वनडे मैचों की 14 पारियों में 510 रन बना रखे हैं। उनके बल्ले से 108 के बेस्ट स्कोर के साथ 1 शतक और 3 अर्धशतक आए हैं। उनका औसत 56.66 और स्ट्राइक रेट 99.60 का रहा।

FAQs

संजू सैमसन की उम्र क्या है?

31 साल

यह भी पढ़ें: KKR को लगा बड़ा झटका, 18 करोड़ी खिलाड़ी हुआ चोटिल, अब नहीं खेल पायेगा IPL के मैच

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!