Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

सारा तेंदुलकर ने भाई की शादी में लगाए जबरदस्त ठुमके, लंदन ठुमकता गाने में डांस का VIDEO वायरल

Sara Tendulkar danced vigorously at her brother's wedding; video of her dancing to the song London Thumkata goes viral

Sara Tendulkar Dance: क्रिकेट के गलियारों में इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी ट्रेंड कर रही है। अर्जुन ने बीते साल अगस्त के दौरान इंगेजमेंट की थी और अब उन्होंने सानिया चंडोक संग 7 फेरे लिए हैं। इस हाई प्रोफाइल शादी में क्रिकेट जगत से लेकर पॉलिटिक्स, बॉलीवुड और लगभग हर बड़ी हस्ती मौजूद रही और इसी दौरान अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर भी ठुमके लगाते नजर आईं।

भाई की शादी में डांस करते दिखीं Sara Tendulkar

Sara Tendulkar was seen dancing at her brother's wedding.
Sara Tendulkar was seen dancing at her brother’s wedding.

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर के संगीत सेरेमनी के दौरान सारा तेंदुलकर डांस करते दिखाई दी। सारा तेंदुलकर लंदन ठुमकदा गाने पर डांस करते दिखीं। इस दौरान सारा तेंदुलकर खूबसूरत मल्टी कलर गुजराती लहंगा पहने नजर आ रही हैं और इसके डिजाइनर अर्पिता मेहता हैं।

सारा ने जो गुजराती लहंगा पहना है वो मैरून या वाइन रंग का एक भारी कढ़ाई वाला सेट है, जिस पर बारीक मिरर-वर्क और पारंपरिक ‘कच्छी एम्ब्रॉयडरी’ की गई है। उन्होंने इसके साथ एक हरा दुपट्टा लिया है, जिसे कंधे पर ग्रेसफुली स्टाइल किया है। उन्होंने अपने लुक में चार चाँद लगाने के लिए भारी पारंपरिक आभूषण और बालों में एक क्लासिक परंदा लगाया है।

यह भी पढ़ें: ‘अभिषेक शर्मा की जगह इस खिलाड़ी को खिलाओ…’ रिकी पोंटिंग ने कोच गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी सलाह

अब उन्हीं का है अगला नंबर

अर्जुन तेंदुलकर की शादी के बाद अब अगला नंबर सारा तेंदुलकर का ही होने वाला है। सारा तेंदुलकर की उम्र इस समय 28 साल है। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 में हुआ था और वो अर्जुन तेंदुलकर से भी बड़ी हैं। हालांकि उनकी शादी कब होगी, इसका अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन लोग उनके भी शादी का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उनको भी लेकर कई तरह की रयूमर्स फैलते रहती है।

शुभमन गिल से डेटिंग की थी चर्चाएं

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर का नाम काफी समय तक एक दूसरे के साथ जोड़ा गया। शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के डेटिंग की ख़बरें क्रिकेट गलियारों में काफी समय तक गूंजते रही। हालांकि बीते कुछ समय से यह खबरें थोड़ी ठंडी हैं। लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। हालांकि ऑफीशियली दोनों में से किसी ने इसे एक्सेप्ट नहीं किया है। तो देखना होगा कि क्या सच में दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर यह बस एक रयूमर्स है।

FAQs

सारा तेंदुलकर की उम्र क्या है?
28 साल

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में हार के बाद अफ्रीका के हेड कोच ने खोली टीम की पोल, बताया क्यों हारी वो मैच?

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!