Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ आखिरी सीरीज खेली थी, जिसमें उसे 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया (Team India) को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में हार मिली थी। हालांकि अब इंडियन टीम उस हार का बदला ले सकती है। चूंकि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज होने जा रही है।
खबरों की मानें तो इस सीरीज में सरफ़राज़ खान उपकप्तान का पद संभाल सकते हैं। वहीं आईपीएल की टॉप फ्रेंचाइजियों में से कई खिलाड़ी इस टीम में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर वेस्टइंडीज के साथ होने जा रही सीरीज में किन-किन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।
वेस्टइंडीज के साथ सीरीज खेलेगी Team India

बता दें कि टीम इंडिया (Team India) को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ साल 2026 सितंबर-अक्टूबर में 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसके लिए अभी से ही चर्चाएं शुरू हो गई हैं और उन चर्चाओं के अनुसार उस सीरीज में इंडियन टीम को लीड करने की जिम्मेदारी शुभमन गिल संभाल सकते हैं। जबकि उपकप्तान का पद सरफ़राज़ खान को दिया जा सकता है।
सरफ़राज़ खान बन सकते हैं उपकप्तान
दरअसल, सरफ़राज़ खान ने बीते कुछ समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अगर वह अपना प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो उन्हें टीम इंडिया के उपकप्तान का पद सौंपा जा सकता है। वहीं कप्तान की जिम्मेदारी शुभमन गिल संभाल सकते हैं। चूंकि रोहित शर्मा जल्द ही तीनों फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि ऐसा होगा या नहीं इस बारे में कुछ भी कह पाना आसान नहीं होने वाला है। भारत की टीम में MI के जसप्रीत बुमराह, CSK के सिमरजीत सिंह और KKR के हर्षित राणा को भी मौका दिया जा सकता है।
कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, रियान पराग, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, सिमरजीत सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट का झटका, इस बड़ी वजह के चलते मुंबई टेस्ट से ऋषभ पंत हुए बाहर