Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

सेलेक्शन पर लगी मुहर! वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू बस कुछ दिन दूर, इस डेट को पहनेंगे भारत की जर्सी

Selection Confirmed! Vaibhav Suryavanshi's International Debut Just Days Away—He Will Don the Indian Jersey on This Date.

15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आईपीएल में इन दिनों कमाल का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। 2026 सीजन के शुरुआती तीनों मैचों में उनके बल्ले से दमदार पारियां देखने को मिली है और इसी के बलबूते उन्हें इंडियन क्रिकेट टीम में डेब्यू का चांस मिलने जा रहा है। तो आइए जान लेते हैं कि वो कब टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई दे सकते हैं।

आईपीएल 2026 में कमाल कर रहेगा Vaibhav Suryavanshi

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने कमाल की शुरुआत की है। 15 साल का यह खिलाड़ी लगातार मैचों में अपने बल्ले से विरोधी टीम की नाक में दम किए हुआ है। वैभव ने शुरुआती 3 मैचों में अब तक कुल 122 रन बनाए हैं। इस बीच उनका बेस्ट स्कोर 52 का रहा है।

उन्होंने 40.66 की औसत जबकि 248.97 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है। 15 वर्षीय युवा ने 10 चौके और 11 छक्के जड़े हैं. जिसमें से कुछ छक्के उन्होंने दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी लगाए हैं और अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट में कई अन्य बड़े गेंदबाजों के खिलाफ भी अपने बल्ले से आतंक मचा सकते हैं।

जल्द डेब्यू कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

We could see Vaibhav Suryavanshi making his debut in the India-Ireland T20 series.
We could see Vaibhav Suryavanshi making his debut in the India-Ireland T20 series.

मालूम हो कि आईपीएल 2026 के समाप्ति के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट को आयरलैंड, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान के साथ लगातार सीरीज खेलनी है। इसके अलावा इंडिया बड़ी टीमों के साथ भी सीरीज खेलते नजर आएगी।

सबसे पहले सीरीज भारत की आयरलैंड के साथ होने वाली है। भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज की शुरुआत 26 जून से होने वाली है और इसी सीरीज में हमें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) डेब्यू करते नजर आ सकते हैं, क्योंकि वो इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए एलिजिबल हो चुके हैं और उनका प्रदर्शन भी हर स्तर पर काफी कमाल का रहा है।

हाल ही में हुए अंडर-19 विश्व कप में भी उन्होंने अपने बल्ले से आतंक मचाया था। फाइनल मुकाबले में उनके बल्ले से आई 175 रन की ऐतिहासिक पारी आने वाले 100 सालों में भी कोई नहीं भूल सकेगा।

यह भी पढ़ें: टीम को लगा तगड़ा झटका, मुख्य फास्ट बॉलर नहीं खेलेगा एक भी मैच, पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

अब तक कुछ ऐसे रहे हैं वैभव के आंकड़े

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अब तक आठ फर्स्ट क्लास मैचों में 207, 8 लिस्ट ए मैचों में 353 वहीं 21 टी20 मैच में 823 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और चार ही अर्धशतक जड़े हैं। बात करें उनके अंडर-19 लेवल पर प्रदर्शन की तो उन्होंने यूथ टेस्ट में 6 मैचों में 331 रन वहीं यूथ वनडे में 25 मैचों में 1412 बनाए हैं।

यानी ओवरऑल उनका प्रदर्शन काफी उम्दा है और इसी के चलते उन्हें बीसीसीआई खेलने का चांस दे सकती है। वैसे भी आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारत अपनी जूनियर टीम को ही भेजेगा, जिस तरह बीते साल जिम्बाब्वे सीरीज में युवा खिलाड़ियों को चांस दिया गया था।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी की उम्र क्या है?
15 साल
वैभव सूर्यवंशी ने टी20 में कितने रन बनाए हैं?
823 रन

यह भी पढ़ें: जायसवाल का स्पेशल 100, सूर्यवंशी ने भी तोड़ा पंत का रिकॉर्ड; RR vs MI मुकाबले में हुई Records की बारिश

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!