Mohammad Amir: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद मोहम्मद आमिर बीते कुछ समय से क्रिकेट पर लगातार अपनी राय रख रहे हैं। एक्सपर्ट में शुमार मोहम्मद आमिर ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को वनडे टीम का कप्तान बदलने की सलाह दी है और बताया है कि किसे कप्तान बनाया जाना चाहिए।
Mohammad Amir ने एक बार फिर दी अपनी राय

बता दें कि मोहम्मद आमिर ने अक्टूबर 2025 के दौरान पाकिस्तान टीम को राय दी थी कि उन्हें मोहम्मद रिजवान से वनडे टीम की कप्तानी नहीं छीननी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद रिजवान को वनडे टीम के कप्तान पद से हटाकर शाहीन अफरीदी को नया कप्तान नियुक्त करना एक गलत फैसला साबित हो सकता है और काफी आलोचना की थी।
हालांकि किसी ने उनकी एक न सुनी और अफरीदी कप्तान बना दिए गए। हाल ही में अफरीदी की कप्तानी में पाक टीम को बांग्लादेश के हाथों 2-1 से तीखी हार झेलनी पड़ी है। इसके बाद एक बार फिर मोहम्मद आमिर ने कप्तान बदलने का सुझाव दिया है।
आमिर के अनुसार इस खिलाड़ी को बनाया जाना चाहिए कप्तान
मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को शाहीन अफरीदी की जगह जिस खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहिए वो कोई और नहीं बल्कि सलमान अली आगा हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज का मानना है कि सलमान आगा वनडे में काफी कंसिस्टेंट रहे हैं और उन्हें कप्तान बनाए जाने से टीम के प्रदर्शन में काफी इजाफा हो सकता है। हालांकि अब देखना होगा कि वह कप्तान बन पाएंगे या नहीं। चूंकि कुछ रिपोर्ट्स में तो उनके टी20 कप्तानी जाने की भी बात कही जा रही है।
Humiliation for Shaheen Shah Afridi. He looked furious after getting out against Bangladesh.😂
Pakistan lost the third ODI by 11 runs while chasing a target of 290 and also lost the series 2–1.
Bangladesh invited Pakistan to their home and properly thrashed them. pic.twitter.com/zq19JQwK5A
— Sonu (@Cricket_live247) March 16, 2026
कुछ ऐसे हैं आगा के रिकॉर्ड
मालूम हो कि सलमान अली आगा हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लीड करते नजर आए थे और उनकी लीडरशिप में टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी थी। इसके बाद से उन्होंने कप्तान पद से हटाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि वो कप्तान पद से हटाए जाएंगे या नहीं इसका पता तो बाद में चलेगा। लेकिन अब तक कि उनके ओवरऑल कप्तानी करियर की बात करें तो उन्होंने 51 मैचों में कप्तानी की है और टीम को 32 में जीत और 18 में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान एक मैच बेनतीजा भी रहा है। उनका विनिंग परसेंटेज 62.74 और लूसिंग परसेंटेज 35.29 का है, जो कि पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक है।