MS. Dhoni: भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान और खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS. Dhoni) आज पूरे विश्व में अपनी शानदार कप्तानी और क्रिकेटिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। जिस कारण उन्हें दुनिया के हर कोने में सम्मान मिलता है। धोनी को फैंस उनके शांत स्वभाव के लिए भी जानते हैं।
लेकिन हाल ही में धोनी (MS. Dhoni) को लेकर एक ऐसा बयान सामने आ रहा है। जिसमें शर्मा जी के लड़के ने धोनी पर एक गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि धोनी ने उन्हें गाली दी थी। इस बयान ने धोनी फैंस को हैरानी में डाल दिया है। क्योंकि धोनी जैसा इंसान किसी को गाली दे ऐसा धोनी के फैंस के लिए मानना आसान नहीं है। क्या है इस खबर के पीछे की सच्चाई आईए जानते हैं-
MS. Dhoni पर लगाया गंंभीर आरोप
महेंद्र सिंह धोनी (MS. Dhoni) के कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। टीम मैमबर्स से लेकर फैंस तक सभी धोनी के शांत स्वभाव के दिवाने हैं। धोनी को हमेशा मुश्किल स्थिती में भी शांत ही देखा गया है। लेकिन एक खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी पर एक इलजाम लगाया है। उनका मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें गाली दी।
दरअसल वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि धोनी के ही पूर्व साथी जोकि चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथ रहे मोहित शर्मा (Mohit Sharma) हैं। मोहित शर्मा उन चुनिंदा लोगो में से हैं जिन्होंने धोनी का गुस्सा देखा है। धोनी हमेशा शांत रहने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन जब उन्हें गुस्सा आता है तो उनके गिस्से को झेल पाना सबके बस की बात नहीं है। मोहित शर्मा ने धोनी का ऐसा ही किस्सा जनता के सामने रखा है।
गुस्से में दे दी थी गाली
मोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान एक वाक्ये का जिक्र किया। दरअसल उन्होंने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ चैंपियंस लीग टी20 में एक क्षण ऐसा आया, जब माही भाई ने ईश्वर पांडे को गेंदबाजी के लिए बुलाया, लेकिन मुझे लगा कि उन्होंने मुझे बुलाया है।”
मोहित ने आगे कहा कि, “मैंने अपना रन-अप शुरू किया, लेकिन माही भाई ने कहा कि उन्होंने मुझे गेंदबाज़ी के लिए नहीं बुलाया है, और उन्होंने ईश्वर को बुलाने की कोशिश की। अंपायर ने कहा कि मुझे गेंदबाज़ी जारी रखनी होगी क्योंकि मैंने अपना रन-अप शुरू कर दिया था। वह मुझ पर अपना आपा खो बैठे और मुझे गालियाँ दीं।”
मोहित का क्रिकेट करियर
अब अगर मोहित शर्मा के क्रिकेट करियर की बात कि जाए तो उन्होंने कुल 34 मैच खेले हैं। उन्होंने 26 वनडे और 8 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने क्रमशः 31 और 6 विकेट अपने नाम किए हैं।
इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में कुल 120 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 134 विकेट अपने नाम किए हैं। मोहित ने आईपीएल करियर में कुल 4 टीमों के लिए खेला है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइट्ंस और दिल्ली कैपिटल्स का नाम शामिल है।
FAQs
मोहित शर्मा ने आईपीएल में कितनी टीम का हिस्सा रहे हैं?
मोहित ने टीम इंडिया के लिए कितने मैच खेले हैं?
यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम हुई फिक्स, सिर्फ 1 ODI खेलने वाले 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन